फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राशन दुकान की रंजिश में तांडव: गांव में ईंट-पत्थरों की बरसात, लाठियों का कहर, 19 लोगों पर केस; 14 गिरफ्तार

Mon, 08 Jun 2026 08:03 PM IST
Vimal Sharma संवाद न्यूज एजेंसी, हसनपुर (अमरोहा)

सार

अमरोहा के हसनपुर क्षेत्र के फतेहपुर वाटीपुरा गांव में राशन की दुकान को लेकर दो पक्षों के बीच हुए खूनी संघर्ष हो गया। पुलिस ने मामले में 19 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। लाठी-डंडों, पत्थरों और तमंचों से हुए हमले में कई लोग घायल हुए थे।
विज्ञापन
हसनपुर में हुआ बवाल (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हसनपुर के गांव फतेहपुर वाटीपुरा में राशन की दुकान की रंजिश को लेकर हुए खूनी संघर्ष के मामले में पुलिस ने कार्रवाई की है। पुलिस ने दोनों पक्षों के कुल 19 लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। 14 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है।

विज्ञापन


हैरानी की बात यह है कि जब गांव में विवाद की सूचना पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची, तो पुलिस के सामने ही दोनों पक्ष एक-दूसरे पर लाठी-डंडे और पत्थर बरसाते रहे। कोतवाली क्षेत्र के गांव फतेहपुर वाटीपुरा में रामपाल सिंह के नाम पर राशन की दुकान है।

कुछ दिन पहले ग्रामीणों की शिकायत पर दुकान की जांच की गई थी। इसी को लेकर दोनों पक्षों में पहले भी विवाद हो चुका है। रविवार को यह विवाद बढ़ गया और दोनों पक्षों के लोग आमने-सामने आ गए थे।
विज्ञापन


उन्होंने लाठी-डंडे, तमंचे और ईंट-पत्थर लेकर एक-दूसरे पर हमला कर दिया था। गांव दहशत का माहौल बन गया था। राहगीरों की आवाजाही रुक गई और लोगों ने डर के मारे अपने घरों के दरवाजे बंद कर लिए थे।

सूचना मिलते ही दरोगा लोहर सिंह टीम के साथ मौके पर पहुंचे थे। पुलिस के पहुंचने के बाद भी विवाद में शामिल लोग शांत नहीं हुए थे। दोनों पक्ष घटना का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

इस घटना में रामपाल, निरंजन, मंगला, मेवाराम, अरूण, तीरथ, इमरत, सुशील घायल हो गए थे। घायलों का अस्पताल में उपचार कराया गया था।

कोतवाली प्रभारी निरीक्षक राजेश कुमार तिवारी ने बताया कि मामले में दरोगा लोहर सिंह की तहरीर पर रामपाल, मुखिया, सुखपाल, अरविंद, तीरथ, मोहन, गजेंद्र, अरूण, रविंद्र, सुशील, इमरत, राजेंद्र, मोवाराम, मंगला समेत 19 लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। इनमें से 14 लोगों को गिरफ्तार किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें