सुरक्षा के लिहाज से गांव में पुलिस तैनात कर दी गई है। गजरौला थाना क्षेत्र के गांव निवासी खेती के साथ ही मजदूरी करते थे। परिजनों का आरोप है कि गांव के ही दूसरे समुदाय के इमरान से उनके बेटे की पुरानी रंजिश थी। शनिवार शाम को इमरान घर आया और के साथ लाठी डंडे से मारपीट की।
जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। परिजनों ने घायल को उपचार के लिए निजी अस्पताल में भर्ती कराया। रविवार सुबह उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। सूचना के बाद इंस्पेक्टर मनोज कुमार पुलिस के साथ गांव में पहुंच गए। मृतक के परिजनों और गांव के लोगों से घटना की जानकारी ली।
शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। सीओ अंजलि कटारिया का कहना है कि गांव में युवक की हत्या का मामला सामने आया है। शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।