फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Railway News: 29 जुलाई से सप्ताह में दो दिन चलेगी अमृत भारत एक्सप्रेस, बरेली-मुरादाबाद स्टेशन पर भी ठहराव

Thu, 24 Jul 2025 02:04 PM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद

सार

बिहार के बापूधाम मोतिहारी से आनंदविहार के बीच अमृत भारत एक्सप्रेस (15567-68) ट्रेन का संचालन 29 जुलाई से शुरू होगा। यह ट्रेन सप्ताह में दो दिन चलेगी और सभी कोच अनारक्षित होंगे। मुरादाबाद और बरेली स्टेशनों पर इसका ठहराव रहेगा। 
विज्ञापन
मुरादाबाद रेलवे स्टेशन पर यात्री - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बिहार के बापूधाम मोतिहारी से आनंदविहार तक (15567-68) अमृत भारत एक्सप्रेस का संचालन 29 जुलाई से शुरू हो जाएगा। यह ट्रेन सप्ताह में दो दिन चलेगी। इसकी समय सारिणी जारी हो गई है। मंडल में बरेली व मुरादाबाद स्टेशन पर इसका ठहराव होगा। 

विज्ञापन


मोतिहारी से आनंदविहार के लिए गुरुवार व शुक्रवार को चलेगी। बरेली स्टेशन पर देर रात 1:10 बजे और मुरादाबाद स्टेशन पर 2:55 बजे रुकेगी। वापसी में आनंदविहार से मोतिहारी के लिए बुधवार और शनिवार को चलेगी। मुरादाबाद में शाम शाम 4:50 बजे और बरेली में 6:17 बजे ठहरेगी। सीनियर डीसीएम आदित्य गुप्ता ने बताया कि इस ट्रेन में सभी कोच अनारक्षित होंगे।

जनरल टिकट लेकर यात्री 22 बोगी वाली इस ट्रेन में सफर कर सकते हैं। लखनऊ, गोंडा, गोरखपुर, बस्ती, कप्तानगंज जाने वाले यात्रियों को भी इससे सहूलियत होगी। यह ट्रेन विशेषकर श्रमिक वर्ग के लिए चलाई जा रही है, जो अकसर दिल्ली से बिहार के बीच सफर करते हैं।

विज्ञापन

27 से हापुड़ में रुकेगी मेरठ-लखनऊ वंदेभारत
मेरठ से लखनऊ के बीच चलने वाली वंदेभारत एक्सप्रेस का ठहराव 27 जुलाई से हापुड़ में भी होगा। स्थानीय लोगों व जनप्रतिनिधियों की मांग पर रेलवे ने यह व्यवस्था की है। (22489-90) वंदेभारत एक्सप्रेस मेरठ से लखनऊ जाते समय सुबह 7:08 बजे और लखनऊ से मेरठ लौटते समय रात 8:58 बजे हापुड़ में रुकेगी।
विज्ञापन

सीनियर डीसीएम आदित्य गुप्ता ने बताया कि 27 अगस्त से ट्रेन का विस्तार अयोध्या होते हुए बनारस तक कर दिया जाएगा। बनारस तक चलने के बाद ट्रेन के हापुड़ में ठहराव का समय बदलेगा। मेरठ से लखनऊ जाते समय तो सुबह 7:08 बजे ही ट्रेन हापुड़ में रुकेगी। जबकि बनारस से वापस आते समय हापुड़ स्टेशन पर रात 8:10 बजे रुकेगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें