फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: आधी अधूरी तैयारियों के बीच आज से स्कूलों में बनेगा मिडडे मील

Wed, 01 Apr 2026 01:44 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
बिलारी। नगर के चारों परिषदीय स्कूलों के छात्रों के लिए बुधवार से उनके स्कूलों में ही शिक्षकों द्वारा मिड डे मील बनवाया जाएगा। चारों स्कूलों में न तो किचन बने हुए हैं और न अलग से रसोइया तैनात हैं ऐसी स्थिति में आधी अधूरी तैयारियों के बीच मिड डे मील बनाकर बच्चों को खिलाए जाने की तैयारी की जा रही है।
विज्ञापन

बिलारी नगर में पीएम श्री कम्पोजिट विद्यालय, कन्या कम्पोजिट विद्यालय, कोठी प्राइमरी स्कूल और अब्दुल्ला प्राइमरी स्कूल समेत चार परिषदीय स्कूल हैं। बीते कई वर्षों से इन सभी परिषदीय स्कूलों के बच्चों के लिए एनजीओ के माध्यम से मिड डे मील की आपूर्ति होती थी जबकि शासन की नई व्यवस्था के तहत बुधवार से विद्यालय स्तर पर ही मिड डे मील बनाकर छात्रों को खिलाया जाएगा। इस संबंध में बिलारी नगर के चारों परिषदीय स्कूलों के प्रधानाध्यापकों से वार्ता की गई कि व्यवस्था शुरू करने के लिए अभी आधी अधूरी तैयारियां ही की गई हैं।


कन्या कम्पोजिट विद्यालय बिलारी की प्रधानाध्यापिका अतिरेश ने बताया कि उनके स्कूल में कुल 502 छात्र हैं। मिड डे मील बनाने के लिए गैस चूल्हा खरीद लिया है और सिलिंडर हेतु गैस कनेक्शन लेने के लिए एजेंसी पर आवेदन कर दिया है। प्रयास करने के बाद भी खाना बनाने के लिए कोई रसोइया नहीं मिल पाई है। स्कूल परिसर में कोई किचन भी बना हुआ नहीं है। पीएम श्री कम्पोजिट विद्यालय बिलारी की प्रधानाध्यापिका आसमा कमाल ने बताया कि उनके स्कूल में कुल 350 छात्र हैं। गैस चूल्हा खरीदने के अलावा गैस कनेक्शन के लिए आवेदन कर दिया है। राशन के लिए मोहल्ले के कोटेदार से संपर्क किया गया है।
विज्ञापन


अब्दुल्ला प्राइमरी स्कूल के प्रधानाध्यापक अब्दुल हुदा ने बताया कि स्कूल में कुल 228 छात्र हैं। मिड डे मील बनाने के लिए गैस सिलिंडर और गैस चूल्हे की व्यवस्था कर ली गई है। राशन लेने के लिए कोटेदार से बात की है और तीन रसोइयों की व्यवस्था कर ली है। स्कूल परिसर में अलग से किचन बना हुआ न होने की वजह से फिलहाल थोड़ी समस्या आएगी। कोठी प्राइमरी स्कूल के प्रधानाध्यापिका कमर जिया ने बताया कि गैस चूल्हा, गैस सिलिंडर और राशन की व्यवस्था कर ली गई है। तीन महिला रसोइयों को भी तलाश लिया गया है। मीनू के अनुसार बुधवार को छात्रों को ताहिरी और दूध दिया जाएगा। नगर स्थित एक पराग बिक्री केंद्र से दूध लेने की व्यवस्था कर ली गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें