ठाकुरद्वारा। गांव राघूवाला निवासी हूरा पत्नी हनीफ ने पुलिस को तहरीर देकर कहा कि सोमवार को रात करीब 09:00 बजे गांव के नईम, उसके पुत्र सादिक, आरिफ, सोनू और आसियान रंजिश में लाठी डंडे और धारदार हथियार लेकर उसके घर के अंदर घुस गए। गाली-गलौज करने लगे। विरोध करने पर आरोप है कि उन्होंने परिवार के लोगों को डंडों और धारदार हथियारों से पीटना शुरू कर दिया। हमले में हूरा, उसके पुत्र अनीश और सलमान गंभीर रूप से घायल हो गए। शोर मचाने पर गांव के कुछ लोगों वहां पर आ गए जिस पर आरोपी जान से मारने की धमकी देकर वहां से भाग गए। पुलिस ने तीनों घायलों का सरकारी अस्पताल में मेडिकल कराया। सभी आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी है। संवाद