अमर उजाला भविष्य ज्योति सम्मान समारोहा
- फोटो : Amar Ujala
'बाल मन को विचलित नहीं होने दें'
एसपी डॉ. विपिन ताडा ने कहा कि कुछ सफलता व्यक्तिगत होती हैं, जबकि कुछ सामाजिक। कोई बच्चा टॉप करता है तो परिवार का नाम रौशन होता है। बाल मन में विचलित होने की आशंका अधिक रहती है। इसके लिए समाज में आज कल तमाम संशाधन मौजूद हैं। मोबाइल के खतरे के प्रति आगाह कराया।
उन्होंने कहा कि लक्ष्य के बिना जीवन कटी पतंग है। लक्ष्य की प्राप्ति के लिए परिवार, शिक्षक और समाज जिम्मेदारी निभाएं। मादक पदार्थों के खतरे की तरफ इशारा करते हुए कहा कि तमाम बच्चें ड्रग्स समेत अन्य लत के चक्कर में पड़ चुके हैं। बच्चों को जैसा माहौल देंगे। बिल्कुल उसी के अनुसार जिंदगी को तय करेगा। उन्होंने कहा कि जो खुश है वहीं सफल है।
'मोबाइल मां नहीं, मॉडर्न और मॉडल बनें'
प्रबंधक डॉ. सिराजुद्दीन हाशमी ने कहा कि हमारे क्षेत्र में सही मायने में इंटर के बाद ही बच्चे पढ़ाई करते हैं। उन्होंने बच्चों से संस्कृति और विरासत को सहेजने की गुजारिश की। कहा कि जो कौम विरासत को नहीं संभालती है। वह दुनिया के नक्शे से मिट जाती है। उन्होंने माताओं से मॉडर्न और मॉडल मां बनने की अपील की। कहा कि आज के दौर में मोबाइल मां बन गया है। सोशल मीडिया के इस्तेमाल के खतरे से आगाह किया।
'गीत और नृत्य से हुआ अतिथियों का स्वागत'
कार्यक्रम में पहुंची अतिथियों को छात्राओं ने गीत और नृत्य से स्वागत किया। हाशमी इंटर कॉलेज की छात्राओं ने स्वागत गीत खुश आमदीद खुश आमदीद, ऐ मेरे मेहमान खुुश आमदीद.., जबकि सरदार हमीदी तालीमी मिशन की छात्राओं ने राजस्थानी नृत्य प्रस्तुत किया।
इन मेधावियों को किया गया सम्मानित
वैशाली अग्रवाल, उम्मे हानी, अलीना, रिमशा, शिवम कुमार, लक्ष्यजीत, गुरमीत, कपिल कुमार, अनीता, वृष्टी सैनी, अनमता हसीन, वरीशा परवीन, सचिन कुमार, अपूर्व लिट, सौरभ चौधरी, तनु चौहान, अर्पित चौहान, गौरांश वर्मा, रितिक सैनी, वैभव अग्रवाल, अक्षिता सिंह, प्राची, देव आर्यन, दक्ष यादव, तूबा साजिद, सचिन चौहान, अनुभा पांडे, दीपांशी, फौजिया, अलिना, अनुप्रिया, नीशू, रूकसार, मुकुल कुमार, साक्षी चौहान, शिफा, आमोद चौहान, अजय कुमार, भारत कुमार, रामिया, मोक्ष राजपूत, तिसकी मिर्जा, अनुषा नाज, कांची गर्ग, महेश पाल, नुजहा समर, अलवीरा, मुस्लिमा बेग, अनिल कुमार, वंशिता खंडेलवाल, अलिजा मिर्जा, पुलकीत चौधरी, अजय सिंह रहे।