फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: बहापुर बलिया में पीड़ित परिवार से मिलने पहुंचे नेताओं में नोकझोंक

विज्ञापन
विज्ञापन
ठाकुरद्वारा। गांव बहापुर बलिया में तेंदुए के हमले में दिव्यांग जगराज सैनी की मौत होने पर शनिवार को क्षेत्र के प्रमुख राजनीतिक दलों के नेता भी गांव पहुंचे। उन्होंने पीड़ित परिवार से मिलकर शोक व्यक्त किया। इस दौरान रालोद नेता और पूर्व विधायक विजय यादव और ब्लॉक प्रमुख पति डॉ वीर सिंह सैनी में तीखी नोकझोंक हो गई।
विज्ञापन

पूर्व विधायक विजय यादव अपने समर्थकों के साथ गांव में पहुंचे। उन्होंने पीड़ित परिवार से मिलकर घटना पर शोक संवेदना व्यक्त की। उन्होंने पीड़ित परिवार को 50 हजार रुपये की सहायता राशि दी। इस पर ब्लॉक प्रमुख पति डॉ वीर सिंह सैनी ने पूर्व विधायक पर ग्रामीणों को भड़काने का आरोप लगाते हुए हंगामा कर दिया। पूर्व विधायक का कहना है कि उन्होंने इससे पहले भी गांव के तेंदुए के हमले में मृतकों के परिजनों को 50- 50 हजार रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान की थी। उन्होंने उनका विरोध कर रहे लोगों से कहा कि वह भी परिवार को आर्थिक सहायता करें। पूर्व विधायक ने पीड़ित परिवार को और भी मदद देने का भरोसा दिया।
उधर, ब्लॉक प्रमुख पति का आरोप है कि पूर्व विधायक ग्रामीणों को जाम लगाने के लिए उकसा रहे थे। उन्होंने ऐसा करने का विरोध किया। पैसे देने से मना नहीं किया। डॉ. वीर सिंह सैनी का समर्थन भाजपा के वरिष्ठ नेता अजय प्रताप सिंह ने भी किया। ब्लॉक प्रमुख पति ने बताया कि उन्होंने पुलिस प्रशासन के अधिकारियों से मृतक के दोनों बच्चों को किसी स्कूल में एडमिशन दिलवाने, शासन से आर्थिक मदद दिलवाने, तेंदुए को आदमखोर घोषित कर उसे मरवाने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें