फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: अल्ताफ ने आकाश बनकर की दोस्ती, दुष्कर्म के बाद बनाया धर्म परिवर्तन का दबाव

Wed, 04 Sep 2024 07:03 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद। मझोला थाना क्षेत्र में रहने वाली एक महिला को अल्ताफ ने अपना नाम आकाश बनाकर दोस्ती कर ली। आरोपी ने महिला से दुष्कर्म किया और मोबाइल से वीडियो बना लिया। पीड़िता को आरोपी के असली नाम और धर्म के बारे में जानकारी हुई तो उसने बातचीत बंद कर दी। तब आरोपी ने उस पर धर्म परिवर्तन करने का दबाव बनाया। पीड़िता की तहरीर पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

पीड़ित महिला ने बताया कि वह मझोला थाना क्षेत्र की एक कॉलोनी में रहती है। वह अमरोहा में एक निजी कंपनी में काम करने जाती थी। इस दौरान उसकी मुलाकात एक युवक से हो गई। युवक ने अपना नाम आकाश बताया था। कई बार दोनों की मुलाकात हुई। इसी दौरान दोनों ने एक-दूसरे का मोबाइल नंबर ले लिया था। आरोपी युवक आकाश नाम बताकर उससे बातचीत करता रहा।
एक दिन आरोपी पीड़िता के घर आ गया। उसने महिला से दुष्कर्म किया और अश्लील वीडियो भी ली। इसके बाद पीड़िता को पता चला कि आरोपी का नाम आकाश नहीं, अल्ताफ है और वह अमरोहा का रहने वाला है। पीड़िता ने इसका विरोध किया तो आरोपी ने उसे धमकी दी कि वह अश्लील वीडियो वायरल कर देगा।
विज्ञापन

आरोपी ने वीडियो वायरल करने की धमकी देकर धर्म परिवर्तन करने के साथ ही बुर्का पहनने व नमाज पढ़ने के लिए भी दबाव बनाया। पीड़िता का आरोप है कि आरोपी ने उसकी चार साल की बेटी के साथ भी दुष्कर्म करने की धमकी दी। सीओ सिविल लाइंस अर्पित कपूर ने बताया कि तहरीर के आधार पर दुष्कर्म, पॉक्सो एक्ट, आईटी एक्ट और धर्म परिवर्तन के लिए दबाव बनाने समेत अन्य धाराओं में केस दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें