फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: घूसखोर स्टेनो निलंबित, एसडीएम हटाई गईं

Wed, 04 Sep 2024 07:01 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद। डीएम ने किसान से 50 हजार रुपये रिश्वत लेते गिरफ्तार ठाकुरद्वारा एसडीएम के स्टेनो सचिन शर्मा को निलंबित कर दिया है। वहीं एसडीएम मनी अरोड़ा को हटाकर उनके स्थान पर एसीएम प्रथम प्रीति सिंह को तैनात किया है। माना जा रहा है कि रिश्वतकांड में ही एसडीएम को हटाया है। उन्हें अभी नई तैनाती भी नहीं दी गई है।
विज्ञापन


डीएम अनुज सिंह ने कांठ के एसडीएम अजय मिश्रा को हटाकर एसीएम द्वितीय बनाया है। इस स्थान पर आईएएस राममोहन मीना को तैनात किया है। संतदास पवार को प्रीति सिंह के स्थान एसीएम प्रथम बनाया गया है।

वहीं रिश्वत लेने के आरोपी स्टेनो को जेल भेजने के बाद बरेली विजिलेंस की टीम मंगलवार को जांच के लिए ठाकुरद्वारा पहुंची। टीम में शामिल निरीक्षकों ने एसडीएम मनी अरोड़ा और कार्यालय के कर्मचारियों से रिश्वत के मामले में बयान दर्ज किए। रिश्वतखोर स्टेनो के कंप्यूटर को भी चेक किया।
विज्ञापन


बरेली की विजिलेंस टीम ने शनिवार को एसडीएम के स्टेनो सचिन शर्मा को करनपुर के किसान से कृषि भूमि को गैर कृषि भूमि घोषित कराने के नाम पर 50 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगेहाथ गिरफ्तार किया था। इस मामले में स्टेनो के खिलाफ बरेली में भ्रष्टाचार अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है।

आरोपी को जेल भेजने के बाद विजिलेंस के निरीक्षक अनिल कुमार की टीम मंगलवार को ठाकुरद्वारा पहुंची। निरीक्षक ने सबसे पहले एसडीएम मनी अरोड़ा से उनके कार्यालय में करीब एक घंटे तक पूछताछ की और बयान दर्ज किए।

इसके बाद विजिलेंस निरीक्षक ने नायब नाजिर अतुल वर्मा के बयान भी दर्ज किए। स्टेनो के कार्यालय का भी निरीक्षण किया और उसके कंप्यूटर को खंगाला। करीब दो घंटे तक विजिलेंस के निरीक्षक ने घटनास्थल के आसपास भी मुआयना किया। डीएम ने भी एसडीएम कार्यालय के डाक के लेनदेन का रिकॉर्ड भी मंगलवार को तलब किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें