फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: कन्या स्कूल की भूमि बेचने का आरोप, डीएम के आदेश जांच शुरू

Tue, 02 Sep 2025 02:44 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
ठाकुरद्वारा। डिलारी ब्लॉक की ग्राम पंचायत सहसपुरी में स्थित पंचायत भवन और कन्या स्कूल को बेच दिया गया। इसकी शिकायत समाधान दिवस में ग्रामीण डीएम से की थी। इस पर डीएम ने एसडीएम, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी और जिला पंचायत राज अधिकारी को संयुक्त रूप से शिकायत की जांच करने और दोनों भवनों को अवैध कब्जे से मुक्त कराने के आदेश दिए हैं।
विज्ञापन

ग्रामीणों का आरोप है कि ग्राम प्रधान ने दोनों खाली पड़े भवन की भूमि सहित को गांव के ही दो लोगों को बेच दिया है। उस पर उनका कब्जा है ग्रामीणों ने इस संबंध में इससे पहले मुख्यमंत्री पोर्टल पर शिकायत की थी। जिसकी जांच एसडीएम ने नायब तहसीलदार से कराई थी जांच में दोनों भवन पर अवैध कब्जा पाया गया था लेकिन उन्हें खाली न कराने के कारण ग्रामीणों ने इसकी शिकायत फिर डीएम से की। एसडीएम प्रीति सिंह ने बताया कि कन्या स्कूल की भवन की जांच करने पर उसे पर अवैध कब्जा पाया गया है। जिसे हटा दिया गया है। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी को अपनी भूमि पर भवन पर कब्जा करने के निर्देश दिए गए हैं। वहीं पंचायत भवन के संबंध में डीपीआरओ का पत्र उन्हें सोमवार को मिला है उसकी जांच के लिए कमेटी बनाई जा रही है। उसे भी अवैध कब्जा मुक्त कराकर पंचायत विभाग को सौंप दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें