फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: कांठ में जाहरवीर नवमीं मेले में दूसरे दिन भी हुई खरीदारी

Tue, 02 Sep 2025 02:43 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
कांठ। नगर के पट्टी मौढ़ा में कांठ-करनपुर ठाकुरद्वारा मार्ग स्थित जाहरवीर बाबा के मंदिर पर लगे 86 वें जाहरवीर नवमीं के मेले में दूसरे दिन भी खासी भीड़ रही। श्रद्धालुओं ने मंदिर में प्रसाद चढ़ाया और मेले में जमकर खरीदारी की। पूरा दिन जाहरवीर मंदिर परिसर में भजन कीर्तन चलते रहे।
विज्ञापन


इस अवसर पर श्रद्धालुओं ने प्रसाद चढ़ाकर अपने परिवार की खुशहाली के प्रार्थनाएं की। यहां बाबा जाहरवीर का कीर्तन और गुरु गोरखनाथ की विशेष पूजा अर्चना की गई, पूरा दिन लोगों ने मेले में खरीदारी की। देर रात तक सांस्कृतिक कार्यक्रम होते रहे। व्यवस्था में जाहरवीर मेला कमेटी के अध्यक्ष चंद्रपाल सिंह सैनी, उपाध्यक्ष मनोज चौहान, डॉ. अशोक चौहान, तेजपाल सिंह, विजेंद्र सैनी, धर्मपाल सिंह, तेजपाल चौहान, राजू यादव, मुनिराज सिंह, धन सिंह पाल, मदन सैनी, जितेंद्र सैनी, कुलदीप सैनी, सुधीर चौहान, परमानंद यादव, कौशल सैनी, सुरेंद्र यादव आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें