फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: सरथल में शिव मंदिर की छत पर अवैध निर्माण का आरोप

Mon, 25 Aug 2025 01:43 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
बिलारी। सरथल गांव के शिव मंदिर के बरामदे की छत पर पड़ोसी द्वारा अवैध निर्माण करने का आरोप लगाते हुए ग्रामीणों ने तहसील और पुलिस के अधिकारियों से शिकायत की है। पुलिस ने मौके पर जाकर निर्माण कार्य रुकवा दिया। उधर एसडीएम ने राजस्व टीम को जांच करने मौके पर भेजा है।
विज्ञापन

सरथल गांव निवासी सतीशपाल सिंह, सुदेशपाल सिंह, मोनू राघव, महेंद्रपाल सिंह, रानू सिंह और मनोज कुमार आदि ग्रामीणों ने रविवार दोपहर तहसील और थाने पहुंचकर अधिकारियों को शिकायती पत्र देकर कहा कि उनके गांव के शिव मंदिर की छत के कुछ रकबे पर पड़ोसी द्वारा अवैध निर्माण किया जा रहा है। पता चला है कि पड़ोसी आरोपी भी शिकायतकर्ताओं के ही वर्ग का है। बिलारी थाना प्रभारी उदय प्रताप सिंह ने शिकायत को गंभीरता से लेते हुए तत्काल दरोगा को मौके पर भेजा और निर्माण कार्य रुकवा दिया। दोपहर बाद थाना प्रभारी स्वयं सरथल गांव में मौके पर पहुंचे और ग्रामीणों को पूरी तरह से शांति व्यवस्था बनाए रखने की हिदायत दी।
इस संबंध में एसडीएम बिलारी विनय कुमार सिंह ने कहा कि शिकायतकर्ता पक्ष और आरोपी पक्ष से अपने अपने मालिकाना हक संबंधी राजस्व अभिलेख मांगे गए हैं। राजस्व निरीक्षक और लेखपाल को मौके पर जांच करने के लिए भेजा है। फिलहाल पुलिस के जरिए यह हिदायत दे दी गई है कि मौके पर किसी तरह का कोई निर्माण नहीं होना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें