फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: शादी का वादा कर शारीरिक संबंध बनाने का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
कांठ। युवती ने युवक पर शादी का वादा कर उससे होटल में जबरन शारीरिक संबंध बनाने का आरोप लगाया है। पीड़िता की शिकायत पर कांठ पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर उसे गिरफ्तार करते हुए न्यायालय में पेश किया है।
विज्ञापन


एक मोहल्ला निवासी युवती ने पुलिस ने दिए प्रार्थना-पत्र में कहा है कि वह तीन साल से गांव सलेमपुर खास के मोहल्ला बलेहरा पीर जी मस्जिद निवासी सुहैल से बात करती थी। आरोप है कि ईद के दिन सुहैल ने उसे रेलवे क्रॉसिंग के पास स्थित एक होटल में बुलाया और उससे शादी करने का वादा कर जबरन शारीरिक संबंध बनाए। पीड़िता का कहना है कि अब उसने उससे शादी करने को कहा तो सुहैल ने शादी करने से मना कर दिया। कांठ पुलिस ने इस मामले में प्रार्थना-पत्र के आधार पर आरोपी के खिलाफ संबंधित धारा में एफआईआर दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है। थाना प्रभारी निरीक्षक सुदेश पाल सिंह ने रविवार की शाम बताया कि आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया है, जहां से उसे जेल भेज दिया गया है। मामले की गहनता से विवेचना की जा रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें