फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संदिग्ध परिस्थितियों में डॉक्टर की मौत, कमरे में मिला शव

विज्ञापन
बुधवार को मुरादाबाद के बुद्िध विहार में मिला इलाहाबाद निवासी डा. गौरव का शव। - फोटो : CITY
विज्ञापन
मुरादाबाद। मझोला थानाक्षेत्र के बुद्धि विहार स्थित होली चौक के पास संदिग्ध परिस्थितियों में एक डाक्टर की मौत हो गई। बुधवार दोपहर डाक्टर का शव कमरे में बेड पर पड़ा मिला। मौके पर पहुंच पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। बाद में परिजनों को सूचना दी गई।
विज्ञापन

डा. गौरव शर्मा (30) मूलरूप से इलाहाबाद के दारागंज कुलवरिया रोड इंदिरा कालोनी के रहने वाले थे। वर्तमान में उनका परिवार अलीगढ़ में रहता है। वह यहां किराए के मकान में रहते हैं। डा. गौरव शर्मा ने बुद्धि विहार के होली चौक पर बुआदाती के नाम से होम्योपैथिक क्लीनिक चलाते थे। बुधवार सुबह जब वह क्लीनिक पर नहीं मिले तो मरीज उनके घर पहुंच गए। गृहस्वामी के परिजन जानकारी लेने उनके कमरे में पहुंचे तो देखा कि डा. गौरव शर्मा मृत अवस्था में बेड पर पड़े थे। इसकी जानकारी पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। उप निरीक्षक अवधेश कुमार ने बताया कि डा. गौरव के परिजन वर्तमान में अलीगढ़ में रहते हैं। उन्हें सूचना दे दी गई है। डा. गौरव के कमरे का दरवाजा खुला था। जबकि रसोई में दवाइयों की गोलियां मिली हैं। फॉरेंसिक टीम ने भी मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल की और मौके से नमूने भी लिए हैं। गुरुवार को शव का पोस्टमार्टम कराया जाएगा। इसके बाद की मौत का कारण स्पष्ट हो सकेगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें