फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंचायत चुनाव में लगे सभी कार्मिकों को डाउनलोड करना होगा आरोग्य सेतु एप

विज्ञापन
विज्ञापन
संभल। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव को लेकर राज्य निर्वाचन आयोग की ओर से जिला मजिस्ट्रेट, जिला निर्वाचन अधिकारी पंचायत एवं नगरीय निकाय को कोविड-19 को लेकर दिशा-निर्देश जारी किए गए हैं। अपर निर्वाचन आयुक्त वेदप्रकाश वर्मा की ओर से निर्देश दिए गए हैं कि कोरोना के बढ़ते संक्रमण को ध्यान में रखते हुए चुनाव कार्य में लगे प्रत्येक कार्मिक को अपने मोबाइल में आरोग्य सेतु एप डाउनलोड करना होगा। साथ ही मास्क लगाना अनिवार्य है।
विज्ञापन

चुनाव कार्य के लिए चयन किए गए प्रत्येक स्थान व मतदान केंद्र को उपयोग में लिए जाने से पहले सैनिटाइज करवाना जरूरी होगा। चुनाव के लिए प्रशिक्षण में भाग लेने वाले तथा मतदान टीम के सभी कार्मिकों के प्रस्थान के समय थर्मल स्कैनर उनकी जांच कराना जरूरी होगा। चुनाव के दौरान सार्वजनिक स्थान पर थूकना, पान, गुटखा व तंबाकू आदि का सेवन दंडनीय होगा। साथ ही चुनाव में सभी को सामाजिक दूरी का पालन कराना जरूरी होगा। इसके अलावा आयोग की ओर से निर्देश दिए गए हैं कि कोविड-19 को ध्यान में रखते हुए जिला स्तर पर मुख्य चिकित्सा अधिकारी या उनकी ओर से नामित किसी स्वास्थ्य अधिकारी को नोडल अधिकारी नियुक्त किया जाए। इस प्रकार ही विकासखंड स्तर पर प्रभारी चिकित्सा अधिकारी सामुदायिक या प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र या उनकी ओर से नामित कोई चिकित्सा अधिकारी को नोडल अधिकारी बनाया जाए। नोडल अधिकारियों की ओर से चुनाव के दौरान कोरोना से बचाव के लिए सभी आवश्यक उपाय किए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें