फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: धीमरी के ग्राम समाज की जमीन की पांचों रजिस्ट्री मंगाई गई

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद। धीमरी गांव की करोड़ों की ग्राम समाज की जमीन बेचने के मामले में एसडीएम सदर ने जांच शुरू कर दी है। जांच के लिए पांचों रजिस्ट्री के सभी कागजात मंगाए गए हैं। आरोप है कि इस मामले में राजस्व के कुछ अधिकारियों की शह पर जमीन बेची गई है। डीएम का कहना है कि इस मामले में जांच रिपोर्ट मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

सदर तहसील क्षेत्र के गांव धीमरी की गाटा संख्या 1079, 1080, 1081, 1082 ग्राम समाज की भूमि है। यह जमीन करीब 13 बीघा क्षेत्रफल में है। बताया जाता है कि करोड़ों की इस सरकारी जमीन का जनवरी में एक व्यक्ति के नाम बैनामा कर दिया गया। फरवरी में इस व्यक्ति ने पांच लोगों को यह जमीन बेच दी। इसमें बिलारी क्षेत्र के एक लेखपाल की पत्नी भी शामिल है। इस मामले की जानकारी सबसे पहले एसडीएम सदर को लग गई। उन्होंने डीएम अनुज सिंह को ग्राम समाज की जमीन खुर्द बुर्द होने की जानकारी दी।
एसडीएम डॉ. राम मोहन मीणा ने जांच करने के लिए रजिस्ट्री विभाग से कागजात मंगाए हैं। डीएम का कहना है कि एसडीएम की जांच रिपोर्ट आने पर कार्रवाई की जाएगी। इस मामले में विभाग के लोगों की भूमिका पर भी रिपोर्ट तैयार की जा रही है। इस मामले में खरीद और बिक्री करने वाले दोनों पक्षों के फंसने की आशंका है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें