फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुरादाबाद मंडल में अलर्ट: बर्ड फ्लू की दस्तक के बीच पोल्ट्री फार्मों से लिए गए 35 सैंपल, रामपुर में हुई पुष्टि

Thu, 14 Aug 2025 09:30 AM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद

सार

रामपुर जिले के दो दो पोल्ट्री फार्मों में बर्ड फ्लू की पुष्टि होने के बाद मुरादाबाद मंडल में अलर्ट जारी कर दिया गया है। मुरादाबाद में अलग-अलग जगहों से 35 सैंपल लिए गए हैं। इसके साथ ही स्वास्थ्य विभाग पूरे मामले की निगरानी कर रहा है।

विज्ञापन
बर्ड फ्लू की दहशत - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रामपुर के दो पोल्ट्री फार्म में कुक्कुट पक्षियों में बर्ड फ्लू (एच5एन1) की पुष्टि के बाद मुरादाबाद में भी सतर्कता और निगरानी बढ़ा दी गई है। मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी सुनील दत्त प्रजापति के नेतृत्व में पाकबड़ा और छजलैट ब्लॉक के पोल्ट्री फार्म से 35 सैंपल जांच के लिए भेजे गए हैं।

विज्ञापन


साथ ही ठाकुरद्वारा के पोल्ट्री प्रोग्राम ऑफिसर व उप मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी को सभी आवश्यक सामग्री और उपकरणों की उपलब्धता की समीक्षा कर रिपोर्ट भेजने को कहा गया है। जिलाधिकारी अनुज सिंह ने भी पशुपालन, स्वास्थ्य, पंचायती राज, वन विभाग और अन्य संबंधित विभागों को अलर्ट मोड पर रहने के निर्देश दिए हैं।

उन्होंने कहा कि पशुपालन विभाग के अधिकारी और कर्मचारी पोल्ट्री फार्म संचालक और व्यापारियों से निरंतर संपर्क में रहें, ताकि पक्षियों में किसी भी असामान्य बीमारी या मृत्यु की सूचना तुरंत मिले। प्रभावी कदम उठाए जा सकें।
विज्ञापन


जिलाधिकारी ने निर्देश दिए कि असामान्य मृत्यु के मामलों में नमूने तत्काल नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ हाई सिक्योरिटी एनिमल डिजीज भोपाल और आईवीआरआई इज्जतनगर बरेली भेजे जाएं। वन क्षेत्र में भी इसी तरह सतर्कता बनाए रखने के लिए कहा गया है।

जिलाधिकारी ने यह भी चेताया कि एच5एन1 के संदिग्ध या पुष्टि मामलों में मौके पर जाने वाले अधिकारियों को पीपीई किट का इस्तेमाल अनिवार्य रूप से करना होगा। प्रभावित स्थल पर आमजन का प्रवेश पूरी तरह रोकना होगा।

विज्ञापन

पांच पोल्ट्री फार्म हुई जांच
मुरादाबाद मंडल में बर्ड फ्लू के अलर्ट को देखते हुए जिले की टीमों ने छजलैट के पांच पोल्ट्री फार्मों की जांच की। जांच के दौरान कोई कमी नहीं पाई गई। एहतियात के तौर पर बुधवार को सैंपलिंग किया गया। रामपुर जिले के बिलासपुर में मुर्गों में बर्ड फ्लू की पुष्टि होने के बाद अन्य जिलों में दहशत फैल गई है।

डीएम अनुज सिंह के निर्देश पर मुख्य पशु चिकित्साधिकारी के नेतृत्व में डॉक्टरों की टीम ने छजलैट ब्लाॅक के पांच पोल्ट्री फार्मों के मुर्गों और मुर्गियों की जांच की। जिले में 26 पोल्ट्री फार्म मौजूद हैं। इसके साथ ही जिले के अन्य पोल्ट्री फार्म से सैंपलिंग करने का निर्णय लिया, ताकि कोई शक की गुंजाइश नहीं रह सके।

सतर्कता बरतने के लिए पशु चिकित्साधिकारियों ने पोल्ट्री फार्म संचालकों से सफाई व्यवस्था दुरुस्त रखने की सलाह दी है। पशु चिकित्साधिकारी ने बताया कि पोल्ट्री फार्मों से 95 सैंपल लेकर जांच के लिए भेजा था लेकिन लैब से रिपोर्ट निगेटिव आई थी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें