फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस तैयार, खुराफात करने वाले होंगे गिरफ्तार

विज्ञापन
मुरादाबाद के पुलिस लाइन में शांती कमेटी को बैठक को संबोधित करते ए डी जी अभिनाशा चंद। संवाद न्यूज ?
विज्ञापन
मुरादाबाद। अयोध्या मामले में फैसले से पहले सुरक्षा व्यवस्था कड़ी की गई है। खुद एडीजी अविनाश चंद्र ने बृहस्पतिवार को शहर में पहुंचकर पुलिस लाइन में पुलिस अधिकारियों के साथ बैठक कर उन्हें हर स्थिति से निपटने के लिए उनको तैयार रहने के निर्देश दिए हैं। आरएएफ और पुलिस अधिकारियों के साथ एडीजी ने पैदल गश्त कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने कहा कि पुलिस तैयार है, अगर किसी ने भी खुराफात की तो उसे गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा।
विज्ञापन

मीडिया से बातचीत के दौरान एडीजी ने बताया कि बारवफात और अयोध्या मामले के मद्देनजर पुलिस द्वारा सुरक्षा के पुख्ता प्रबंध किए गए हैं। इस संबंध में शासन से जो निर्देश मिले हैं, उसका अनुपालन कराया जा रहा है। पुलिस अधिकारियों के साथ बैठक कर सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा की गई है। 1980 से अब तक जो भी सांप्रदायिक विवाद हुए हैं, उनके बारे में जानकारी की जा रही है। इन मामलों के आरोपियों को सुरक्षा के मद्देनजर पाबंद किया जाएगा। जनपद को सेक्टर और जोन में बांटा गया गया है। सोशल मीडिया पर विशेष तौर पर नजर रखी जा रही है। जनपद में अस्थाई जेल भी बनाई जाएगी। कानून से खिलवाड़ करने वालों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। उपद्रवियों से निपटने के लिए पुलिस तैयार है। किसी को भी बख्शा नहीं जाएगा। बैठक में आईजी रमित शर्मा, एसएसपी अमित पाठक, एसपी सिटी अमित कुमार आनंद, एसपी देहात उदय शंकर सिंह, एसपी यातायात सतीश चंद्र मिश्र और सभी सीओ स्तर तक के अधिकारी मौजूद रहे।
........
संभ्रांत लोगों के साथ बैठक
मुरादाबाद। एडीजी ने पुलिस लाइन में संभ्रांत लोगों के साथ बैठक की। इस दौरान उनको शांति व्यवस्था बनाए रखने में पुलिस का सहयोग करने की अपील की है। एडीजी ने बताया कि सभी धर्मों के लोग आपस में भाईचारे की भावना के साथ रहें और एक दूसरे का सहयोग करें। अयोध्या मामले में सुप्रीम कोर्ट से जो भी फैसला आएगा, उसका सभी लोग सम्मान करें। कोई विवादित टिप्पणी कर माहौल को खराब न करें।
विज्ञापन

............
पुलिस अधिकारियों के साथ की पैदल गश्त
मुरादाबाद। एडीजी अविनाश चंद्र ने बृहस्पतिवार देर शाम को पुलिस अधिकारियों के साथ कटघर थाने के सामने से लाजपतनगर होते हुए एमएच डिग्री कालेज, ईदगाह से होते हुए संभल पुल के नीचे तक पैदल गश्त की। इस दौरान अर्द्धसैनिक बल भी मौजूद रहा। जनता से एडीजी ने शांति व्यवस्था बनाए रखने की अपील की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें