फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टूटी पटरी से गुजरी अवध असम एक्सप्रेस

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद। सर्दियां शुरू होते ही मंडल में रेल पटरियां चटकने के मामले बढ़ने लगे हैं। गुरुवार को तीन अलग-अलग जगह रेल पटरियां चटक गईं, जबकि एक जगह पटरी का ज्वाइंट टूट गया। दलपतपुर यार्ड में अवध असम टूटी पटरी से गुजरी तो रेल प्रशासन में हड़कंप मच गया। रेलवे टीम मौके पर पहुंची और ट्रैक ठीक किया गया। इसके अलावा इकबालपुर यार्ड और शहजाद नगर-धमौरा के बीच भी रेल पटरियां चटकी मिलीं हैं।
विज्ञापन

लालगढ़ से डिब्रूगढ़ जाने वाली अवध असम एक्सप्रेस (15910) गुरुवार दोपहर बारह बजे दलपतपुर यार्ड से गुजरी। यहां ट्रेन को तेज झटका लगा। चालक ने तुरंत ट्रेन की रफ्तार कम कर दी। इसके बाद चालक ने रेलवे कंट्रोल और स्टेशन मास्टर को इसकी जानकारी दी। जिससे रेल प्रशासन में हड़कंप मच गया। सूचना मिलने पर इंजीनियरिंग शाखा की टीम मौके पर पहुंची और ट्रैक की मरम्मत की गई। दोपहर एक बजे ट्रैक ठीक करने के बाद बीच में रोकी गई नई दिल्ली-डिब्रूगढ़ राजधानी को गुजारा गया। इकबालपुर यार्ड और चौड़ियाला के बीच की- मैन मुस्तकीम ने गुरुवार सुबह सात बजे रेल पटरी चटकी देखी तो इकबालपुर स्टेशन मास्टर को इसकी जानकारी देकर ट्रेनों का संचालन बंद करा दिया। रेलवे टीम मौके पर पहुंची और ट्रैक की मरम्मत की। इस दौरान देहरादून-नई दिल्ली जन शताब्दी और हरिद्वार पुरी कलिंगा उत्कल एक्सप्रेस बीच में रुकी रहीं। जिन्हें बाद में रवाना किया गया। मंडल के शहजाद नगर और धमौरा के बीच स्थित गेट संख्या 396 सी के गेटमैन मुकेश ने रेल पटरी चटकी देखी तो तुरंत इसकी जानकारी स्टेशन मास्टर को देकर ट्रेनों का संचालन रुकवा दिया। सूचना मिलने पर इंजीनियरिंग शाखा की टीम मौके पर पहुंची और ट्रैक दुरुस्त किया। इस दौरान एक मालगाड़ी रुकी रही। जिसे बाद में रवाना किया गया। नगरिया सादात में गुरुवार दोपहर तीन बजकर 35 मिनट पर सिगनल जेई ने अप लाइन पर ट्रैक का गूगल ज्वाइंट टूटा देख लिया। सूचना मिलने पर रेलवे टीम मौके पर पहुंची और ट्रैक ठीक किया गया। इसके बाद ट्रेनों का संचालन शुरू किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें