फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राजकिशोर और प्रजापति के भ्रष्टाचार का खुलासा करें अखिलेश :  डॉ. महेश शर्मा

Sat, 17 Sep 2016 01:51 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला/मुरादाबाद
विज्ञापन
dr. mahesh sharma in program - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
केंद्रीय संस्कृति, पर्यटन और नागरिक उड्डयन मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) एवं नोएडा के सांसद  डॉ. महेश शर्मा ने पत्रकारों से कहा कि अब उत्तर प्रदेश की सरकार का अंतिम समय चल रहा है तब मुख्य मंत्री अखिलेश यादव को अपने मंत्रियों के भ्रष्ट होने पर पता चल रहा है।
विज्ञापन


गायत्री प्रजापति को अवैध खनन तो राजकिशोर सिंह को भ्रष्टाचार के आरोपों में बर्खास्त करने से ही काम नहीं चलेगा, भ्रष्टाचार का खुलासा करते हुए अब तक जमा की गई धनराशि को वसूल करें। केंद्रीय मंत्री सांसद प्रवास कार्यक्रम के तहत यहां आए थे। 

उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी का फैमिली ड्रामा जनता के सामने आ चुका है। प्रदेश में अपराध चरम पर है। हत्या, बलात्कार, लूट-डकैती के कारण जनता भयभीत है। बिजनौर में हुईं हत्याएं भी इसी का परिणाम हैं। इसका खामियाजा प्रदेश सरकार को विधानसभा चुनाव में चुकाना होगा।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार की योजनाओं का लाभ जनता को मिल रहा है। इस कारण प्रदेश में भाजपा के पक्ष में माहौल है। यूपी में पूर्ण बहुमत से भाजपा की सरकार बनेगी। विधायक ही तय करेंगे कि मुख्यमंत्री कौन बनेगा। उन्होंने कहा कि देश में पर्यटन की अपार संभावनाएं हैं।

केंद्र में भाजपा की सरकार बनने के बाद पर्यटन उद्योग में काफी इजाफा हुआ है। मुरादाबाद में एयरपोर्ट बनाने के प्रयास जारी हैं। यूपी में चुनावी मुद्दों पर बोले कि विकास कार्य ही चुनावी मुद्दा हैं। अयोध्या में राम मंदिर के सवाल पर बोले कि निर्माण के लिए भाजपा संकल्पबद्ध।

लेकिन आपसी सहमति से ही बनेगा राम मंदिर। इस दौरान भाजपा जिलाध्यक्ष हरिओम शर्मा, एमएलसी जयपाल सिंह व्यस्त, मेयर विनोद अग्रवाल, वरिष्ठ भाजपा नेता मनोज गुप्ता, रचित गुप्ता आदि मौजूद रहे। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें