फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: धूमधाम से निकाली गई अखंड ज्योति शोभायात्रा, दर्शन को उमड़े श्रद्धालु

विज्ञापन
विज्ञापन
कांठ। बम बटक एकता मंच के तत्वावधान में बृहस्पतिवार को आयोजित होने वाले मां भगवती के 18वें जागरण के लिए हिमाचल प्रदेश स्थित शक्तिपीठ मां ज्वाला देवी मंदिर से लाई गई अखंड ज्योति के दर्शन को बुधवार को श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी। मंच के कार्यकर्ताओं ने नगर में अखंड ज्योति की भव्य शोभायात्रा निकाली। श्रद्धालुओं ने जगह-जगह पुष्पवर्षा कर शोभायात्रा का स्वागत किया।
विज्ञापन

इससे पहले, बुधवार सुबह अखंड ज्योति लेकर कार्यकर्ता कांठ के ब्रह्मलीन श्री स्वामी चंद्रप्रकाश के तपोस्थल गुरु जम्भेश्वर आश्रम भूड़ टीबा मंदिर पहुंचे। यहां से मुख्य अतिथि विष्णु अवतार उर्फ पिंकल प्रजापति ने ज्योति के रथ को आगे बढ़ाकर शोभायात्रा का शुभारंभ किया। अखिल भारतीय ब्राह्मण महासभा के जिलाध्यक्ष आचार्य भावेश शर्मा ने विधि-विधान से पूजन कराया।
शोभायात्रा में कार्यकर्ता मां के जयकारे लगाते हुए चल रहे थे। इसमें मां ज्वाला देवी की अखंड ज्योति और मां दुर्गा की झांकी आकर्षण का केंद्र रही। यात्रा नगर के मुख्य मार्गों से होते हुए रामलीला मैदान पहुंची। यहां मां काली मंदिर में अखंड ज्योति विराजमान की गई। मंदिर में महिलाओं ने भजन-कीर्तन कर मां की आराधना की। सुरक्षा व्यवस्था के लिए कस्बा चौकी प्रभारी राहुल राघव, उपनिरीक्षक सुभाष धनकड़, एसआई संजीव कुमार, महिला एसआई सोनम आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें