फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: किसानों की मांगों को लेकर भाकियू असली ने निकाली बाइक रैली

विज्ञापन
विज्ञापन
बिलारी। गन्ना किसानों की समस्याओं के समाधान और गन्ना मूल्य में वृद्धि किए जाने की मांग को लेकर भाकियू असली के कार्यकर्ताओं ने बुधवार दोपहर बिलारी में बाइक रैली निकाली। इसके बाद, तहसील पहुंचकर तहसीलदार को अपनी मांगों का ज्ञापन सौंपा।
विज्ञापन

इससे पहले, बड़ी संख्या में भाकियू असली के पदाधिकारी और कार्यकर्ता बिलारी स्थित सहकारी गन्ना विकास समिति कार्यालय परिसर में इकट्ठा हुए। यहां बैठक कर किसानों की विभिन्न समस्याओं पर चर्चा की। संगठन के निर्णय के अनुसार भाकियू असली के कार्यकर्ताओं ने क्षेत्र के किसानों की विभिन्न मांगें पूरी किए जाने और समस्याओं का समाधान किए जाने की मांग को लेकर बाइक रैली निकाली।
रैली तहसील मुख्यालय पर पहुंचने के बाद संगठन के पदाधिकारियों ने प्रदेश के राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन तहसीलदार राजकुमार सिंह को सौंपा। उन्होंने वर्तमान सीजन में गन्ना मूल्य बढ़ाकर 600 रुपये प्रति क्विंटल किए जाने की मांग उठाई। ज्ञापन में बताया कि वर्तमान गन्ना पेराई सत्र होने के बावजूद प्रदेश सरकार द्वारा अभी तक गन्ना मूल्य घोषित नहीं किया गया है। बढ़ती महंगाई के दौर में गन्ने की फसल के उत्पादन में लागत काफी बढ़ गई है। चीनी का रेट भी काफी बढ़ा हुआ है, ऐसी स्थिति में गन्ना मूल्य 600 रुपये प्रति क्विंटल तय करते हुए उसकी तत्काल घोषणा की जाए। तहसीलदार राजकुमार सिंह ने भाकियू का ज्ञापन संबंधित उच्चाधिकारियों तक पहुंचाने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन

इस अवसर पर भाकियू असली के राष्ट्रीय महासचिव चौधरी महक सिंह, प्रदेश अध्यक्ष युवा ऋषभ चौधरी, मंडल उपाध्यक्ष वीरेश यादव, संभल जिलाध्यक्ष राजपाल यादव, मुरादाबाद जिलाध्यक्ष सतेंद्र सिंह भदौरिया, जिला उपाध्यक्ष चौधरी संजय सिंह, बिलारी तहसील अध्यक्ष शिव सिंह, बिलारी ब्लॉक अध्यक्ष सुमित कुमार, होशियार सिंह, हेमसिंह, दीपक सिंह, कृपाल सिंह आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें