फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रामपुर: आजम खान की बढ़ी मुश्किलें, भू-माफिया घोषित किए जाने के बाद 10 नए मुकदमे दर्ज

Fri, 19 Jul 2019 12:46 PM IST
Prachi Priyam न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुरादाबाद
विज्ञापन
आजम खान
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश की रामपुर लोकसभा सीट से समाजवादी पार्टी के सांसद आजम खान पर गुरुवार को एक बार फिर आरोपों और मुकदमों की बौछार हुई। पहले से इतने सारे मुकदमों की मार झेल रहे आजम खान पर गुरुवार को अजीमनगर थाने में किसानों ने दस और मुकदमे दर्ज कराए।

विज्ञापन

 


किसानों की शिकायत के बाद आजम खान ने भूमि अतिक्रमण को लेकर अपने खिलाफ दर्ज किए गए सभी मुकदमों को खारिज किया है। उन्होंने कहा कि मैंने चुनाव में भाजपा को हरा कर जीत हासिल की है, मुझे इसी बात की सजा मिल रही है। मेरे ऊपर लगाए गए सभी आरोप गलत हैं, चाहें तो इन आरोपों की जांच कर ली जाए। उन्होंने कहा कि चारों ओर मेरे दुश्मन फैले हुए हैं।

किसानों ने आजम खान के साथ ही पूर्व सीओ आले हसन खान पर भी का बैनामे के जमीन कब्जाने का आरोप लगाते हुए शिकायत की है। इस मामले को लेकर रामपुर के एसपी अजय पाल शर्मा ने बताया कि अब तक आजम खान पर जमीन हड़पने और कब्जा करने से संबंधित कुल 23 मुकदमे दर्ज हो चुके हैं। 
विज्ञापन

 

एसपी अजय पाल शर्मा के अनुसार किसानों ने अपनी शिकायत में कहा है कि पुलिस अधिकारी उन्हें डरा-धमकाकर गैर कानूनी तरीके से जमीन हड़पने की कोशिश करते हैं। मामले की जांच पड़ताल के लिए एक टीम का गटन किया गया है।

बता दें कि रामपुर प्रशासन ने गुरुवार को ही राज्य सरकार के ऐंटी-भू माफिया पोर्टल पर आजम खान को सूचीबद्ध कर दिया था। यानी सांसद आजम खान अब भू-माफिया की लिस्ट में भी शामिल हो गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें