फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: वसीम रिजवी पर विवादित बयान देने वाले एआईएमआईएम नेता को मिली जमानत

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद। एआईएमआईएम के नेता एवं अधिवक्ता वकी रसीद अहमद ने सीजेएम कोर्ट में मंगलवार को समर्पण किया। अदालत ने आरोपी वकी रसीद को 20 हजार रुपये की जमानत और उतने की राशि के बंधपत्र पर जमानत देकर रिहा करने के निर्देश दिए। आरोप था कि एआईएमआईएम नेता ने मुस्लिम से हिंदू बने वसीम रिजवी उर्फ जितेंद्र नारायण त्यागी को जूता मारने के एवज में 11 लाख रुपये इनाम देने की घोषणा की थी।
विज्ञापन

मुस्लिम से हिंदू बने वसीम रिजवी उर्फ जितेंद्र नारायण त्यागी के खिलाफ 12 दिसंबर 2025 को एआईएमआईएम के तत्कालीन महानगर अध्यक्ष वकी रसीद अहमद ने बयान दिया था। आरोप लगाया कि वसीम रिजवी हिंदू-मुस्लिम के बीच फसाद कराना चाहता है। पाकिस्तानी एजेंट की आशंका जताते हुए वकी रसीद ने उसकी जांच कराने की केंद्र सरकार से मांग की। साथ ही वसीम को जूता मारने पर 11 लाख रुपये इनाम देने की घोषणा की।
इस मामले में कई संगठनों ने एआईएमआईएम नेता के प्रति विरोध जताया। बातचीत का वीडियो सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर भी वायरल हो गया। इस मामले में कार्रवाई के लिए कांग्रेस के एक नेता ने तहरीर दी थी। इस मामले में कटघर पुुलिस ने घटना का संज्ञान लेते हुए वकी रसीद के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली। सीजेएम कोर्ट में यह मुकदमा विचाराधीन था। इस मामले में एआईएमआईएम नेता ने मंगलवार को अदालत के समक्ष आत्मसमर्पण किया। अदालत ने दोनों पक्षों के तर्कों को सुनने के बाद वकी रसीद को 20 हजार रुपये स्वयं और उतनी की राशि का बंधपत्र दाखिल करने पर रिहा करने का आदेश दिया। एआईएमआईएम नेता ने बताया कि उसने जमानत बंधपत्र जमा कर जमानत हासिल कर ली है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें