फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: अगवानपुर के चेयरमैन पर मकान में आग लगवाने का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
अगवानपुर। नगर के मोहल्ला ढाप में बंद पड़े मकान में आग लगने के मामले में पीड़ित ने चेयरमैन पर आरोप लगाए हैं। पीड़ित का बेटा पड़ोस की युवती को लेकर चला गया था। इसी रंजिश में घर में आग लगाने का आरोप लगाया है। पीड़ित ने चेयरमैन समेत सात लोगों के खिलाफ तहरीर दी है।
विज्ञापन

कस्बा अगवानपुर के मोहल्ला ढाप निवासी शौकत अली किसान हैं। शनिवार को पीड़ित ने सिविल लाइंस पुलिस को तहरीर देकर बताया कि पड़ोस की एक युवती को उनका बेटा भागकर ले गया था। पुलिस और कस्बे के जिम्मेदार लोगों के कहने पर युवती को उसके परिजनों को सौंप दिया था, लेकिन घटना से मोहल्ले में तनाव के हालत बन गए। विवाद न बढ़े इसलिए वह घटना के बाद से अपने मकान में ताला लगाकर दूसरे मकान में शिफ्ट हो गए।
शुक्रवार को उनके बंद मकान में मौजूदा चेयरमैन गुलरेज खान की शह पर पड़ोस के छह लोगों ने तेल डालकर उनके मकान में आग लगा दी। जब उनका परिवार मकान पर पहुंचा तो यह सभी लोग मौजूद थे। पीड़ित ने बताया कि उन्हें धमकी दी जा रही है। इन लोगों ने आग लगाने से पहले घर की बिजली जबरन काट दी। एसपी सिटी कुमार रणविजय सिंह ने बताया कि दोनों पक्षों ने एक-दूसरे के खिलाफ तहरीर दी है। मुकदमा दर्ज किया जा रहा है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। जांच के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन


-
आग लगने के मामले में मेरे खिलाफ शिकायतीपत्र दिया गया है। मेरा इस घटना से कोई लेनादेना नहीं है। इस मामले में समझौते का प्रयास हो रहा है। दोनों पक्ष अपनी-अपनी तहरीर वापस लेने की बात पर राजी हो गए हैं। - गुलरेज खान, चेयरमैन, अगवानपुर।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें