फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

करेंट से किशोर की मौत पर बवाल, तोड़फोड़

Sun, 07 Jun 2015 06:43 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला मुरादाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
बिजली पोल के पास लगे अर्थ वायर में करेंट उतर आने से एक किशोर की मौत हो गई। इससे भड़के ग्रामीणों ने खूब हंगामा किया। बिजली घर पर धावा बोल दिया। तोड़फोड़ की गई। बाद में पाकबड़ा-डींगरपुर मार्ग को जाम कर दिया गया। करीब पौन घंटा ट्रैफिक यहां फंसा रहा। मौके पर पहुंचे अफसरों ने किसी तरह समझाकर लोगों को शांत किया।
विज्ञापन



मुआवजे का भी भरोसा दिलाया गया। रतनपुर कला गांव निवासी जब्बार का ग्यारह वर्षीय बेटा शुहेब शनिवार की शाम को घर के बाहर खेल रहा था। इसी दौरान उसने सड़क किनारे खड़े बिजली पोल के अर्थ वायर को छू लिया। करेंट की चपेट में आकर उसकी मौके पर ही मौत हो गई।


क्योंकि इस तार से पहले भी हादसे हो चुके हैं लिहाजा ग्रामीण भड़क गए और बिजली घर पर धावा बोल दिया। यहां तोड़फोड़ की गई। बिजली घर में रखा फर्नीचर इधर उधर फेंक दिया गया। काफी देर तक अफरातफरी का माहौल रहा। कुछ ग्रामीणों ने समझा बुझाकर भीड़ को यहां से हटाया तो ग्रामीणों ने पाकबड़ा-डींगरपुर मार्ग को जाम कर दिया। साढ़े छह बजे से पौने सात बजे तक जाम लगा रहा।
विज्ञापन



इस व्यस्त मार्ग पर जाम लगने से सैकड़ों वाहन फंस गए। हंगामे की सूचना पाकर सीओ राहुल कुमार मौके पर पहुंचे और ग्रामीणों को भरोसा दिलाया कि मृतक के परिवार वालों को मुआवजा दिलाया जाएगा। अगर परिवार वाले चाहें तो मुकदमा भी दर्ज कराया जा सकता है। रिपोर्ट लिखवाने को ग्रामीण तैयार नहीं हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें