फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: रोडवेज बस अड्डे की डीपीआर के लिए एजेंसी तय

Tue, 03 Nov 2026 02:31 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
ठाकुरद्वारा। नगर में मुरादाबाद रोड पर रोडवेज बस अड्डे के काम के लिए डीपीआर बनाने की एजेंसी नामित हो गई है। इससे काम जल्द शुरू होने की उम्मीद बढ़ गई है।
विज्ञापन


पूर्व सभासद राजेंद्र चंद पांडे ने बताया कि एजेंसी तय हो जाने की जानकारी उन्हें मुरादाबाद की आरएम रोडवेज की ओर से दी गई है।

पूर्व सभासद ने इस मामले में मुख्यमंत्री पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराई थी। बताया था कि ठाकुरद्वारा में रोडवेज बस अड्डे के लिए साल 2007 में तब की सरकार ने शिलान्यास कराया था। बस अड्डे के नाम पर मौके पर बाउंड्री और एक कमरा भी बना। इसके बाद 19 साल गुजर गए बस अड्डे की शुरुआत नहीं हुई।

पूर्व में रोडवेज बस अड्डे की मांग को भाजपा नेता राजपाल सिंह चौहान, अजय प्रताप सिंह, गौरव चौहान, शिवेंद्र गुप्ता अलग-अलग स्तर पर उठाते रहे हैं। अब आरएम रोडवेज के स्तर से डीपीआर के लिए लखनऊ की एजेंसी नामित हो जाने की जानकारी से सभी को जल्द काम शुरू होने की उम्मीद है। लोगों का कहना है कि नगर से रोडवेज सेवा संचालित न होने के कारण स्थानीय व आसपास के लोगों को निजी बसों पर निर्भर रहना पड़ता है। इस दौरान निजी ड्राइवर-कंडक्टर की मनमानी का सामना भी करना पड़ता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें