फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फटकार के बाद दर्ज की उपप्रधानाचार्य से ठगी की रिपोर्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद। सिविल लाइंस थानाक्षेत्र में 17 फरवरी को विल्सोनिया कालेज के उपप्रधानाचार्य से हुई ठगी के मामले में पुलिस ने केस दर्ज कर लिया। पुलिस ने यह कार्रवाई एसएसपी की फटकार के बाद की है। अब पुलिस ठगों की तलाश में जुट गई है।
विज्ञापन

सिविल लाइंस के काजीपुरा रोड स्थित आरुष ग्रीन कालोनी निवासी राजीव अग्रवाल विल्सोनिया कालेज के उप प्रधानाचार्य हैं। उन्होंने बताया कि 17 फरवरी को सुबह करीब सवा नौ बजे वह अपने घर से कार द्वारा मेरठ जा रहे थे। हरथला बाजार में उन्हें तीन युवक मिल गए और उन्होंने कार रुकवा ली। आरोप है कि तीनों युवकों ने खुद को उपप्रधानाचार्य का शिष्य बताया।
झांसे में लेकर राजीव अग्रवाल की तीन अंगूठियां उतरवा लीं। उन्होंने इस मामले की शिकायत थाने में की थी, लेकिन पुलिस ने कार्रवाई नहीं हुई। गुरुवार को राजीव अग्रवाल पब्लिक स्कूल एसोसिएशन के महासचिव नीरज गुप्ता व अन्य पदधिकारियों के साथ एसएसपी से मिले और पूरे प्रकरण की शिकायत की। एसएसपी प्रभाकर चौधरी ने हरथला चौकी प्रभारी को फोन मिलवाया, लेकिन दरोगा का फोन रिसीव नहीं हुआ। एसएसपी ने दरोगा के खिलाफ कार्रवाई के निर्देश दिए। बाद में पता चला दरोगा एक हादसे में घायल हो गए हैं और वह अवकाश पर चल रहे हैं। एसएसपी ने फिर सख्ती दिखाई जिस पर सिविल लाइंस थाने में केस दर्ज कर लिया गया। एएसपी अनिल यादव ने बताया कि ठगी करने वाले आरोपी युवकों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है। घटनास्थल के आस पास के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें