टांडा (रामपुर) में महिला को तीन तलाक देने के बाद पति ने उस पर तेजाब डाल दिया, जिससे वह झुलस गई। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने संबंधित धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। घटना मंगलवार की सुबह दस बजे की है।
क्षेत्र की महिला ने रिपोर्ट दर्ज कराते हुए बताया कि उसकी शादी दो वर्ष पूर्व दढ़ियाल के मोहल्ला पढ़ाव निवासी आसिफ से हुई थी। पिता न होने पर पति दहेज की मांग पूरी न होने से भाई से नाराज रहता था। सात माह पूर्व उसने तलाक दे दिया था।
इसके बाद वह टांडा स्थित अपनी मां के घर पर रहने लगी। 20 दिन से वह अपने भाई के घर पर रह रही है। मंगलवार की सुबह करीब दस बजे वो अपने बच्चे को घर के बाहर मौजूद नल पर नहला रही थी, तभी उसका पति आसिफ आया और उसके ऊपर तेजाब डाल दिया।