फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: दो डंपरों की भिड़ंत के बाद एक पलटा, आग लगी

Thu, 17 Jul 2025 02:08 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
ठाकुरद्वारा। ठाकुरद्वारा-करनपुर मार्ग पर बुधवार को तड़के दो डंपर आमने-सामने से टकरा गए। एक डंपर में आग लग गई जबकि दूसरा डंपर टक्कर के बाद पलट गया। दुर्घटना के बाद मार्ग पर करीब तीन घंटे तक जाम लगा रहा। दमकल ने लगी आग को बुझाया। इसके बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर दोनों डंपर सड़क से हटवा कर जाम को खुलवाया।
विज्ञापन

दुर्घटना बुधवार सुबह करीब 4:30 बजे हुई। टक्कर से तेज धमाका हुआ जिसे सुनकर गांव के लोग भी मौके पर आ गए और उन्होंने पुलिस को दुर्घटना की सूचना दी। उत्तराखंड के काशीपुर निवासी राहुल डंपर में बजरी लेकर ठाकुरद्वारा से रतूपुरा की ओर जा रहा था। जबकि दूसरा डंपर रतूपुरा की ओर से ठाकुरद्वारा आ रहा था। गांव अब्दुल्लापुर लेदा के पेट्रोल पंप के पास दोनों तेज रफ्तार डंपर आमने-सामने से टकरा गए। टक्कर से ठाकुरद्वारा की ओर आ रहा डंपर सड़क पर पलट गया। जबकि बजरी भरा डंपर भी पलट गया लेकिन उसमें आग लग गई। उसका चालक काशीपुर निवासी राहुल घायल हो गया। उसे 108 एंबुलेंस से नगर के सरकारी अस्पताल में लाया गया। वहां से उसे परिजन अपने साथ काशीपुर ले गए। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर तीन घंटे तक लगे जाम को दोनों डंपर को सड़क से हटवाकर ट्रैफिक को सुचारु कराया। आग लगने डंपर का केबिन और टायर जल का नष्ट हो गए। समाचार लिखने तक पुलिस को किसी भी पक्ष ने रिपोर्ट दर्ज करने के लिए तहरीर नहीं दी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें