फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: रोडवेज बस में अधिवक्ता के बेटे-बेटी से दुर्व्यवहार

Sun, 24 Aug 2025 02:30 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
कुंदरकी। रोडवेज बस के परिचालक पर अधिवक्ता के बेटे-बेटी के साथ मारपीट और अपमानित करने का मामला सामने आया जिसकी सोशल मीडिया पर वीडियो पर भी वायरल हो रही है। पुलिस को रिपोर्ट दर्ज को तहरीर दी गई है।
विज्ञापन

कुंदरकी नगर के मोहल्ला नूरूल्ला निवासी वरिष्ठ अधिवक्ता अजुध्या प्रसाद के बेटे आशीष प्रताप आर्य ने थाने में तहरीर देकर बताया कि बीते 21 अगस्त की दोपहर एक बजे वह अपनी छोटी बहन रक्षिता आर्य के साथ मुरादाबाद से पीतल नगरी डिपो की बस संख्या यूपी 21-डीटी-2912 में बैठकर अपने घर कुंदरकी जा रहा था जब बस पंडित नगला बाईपास रेलवे क्रॉसिंग पर पहुंची तभी बस परिचालक उनके पास आया। परिचालक से दो टिकट कुंदरकी के काटने को कहा तो बस परिचालक अपने उग्र स्वभाव के कारण आक्रोशित होते हुए अभद्र भाषा का प्रयोग करते हुए बोला कि यह बस कुंदरकी अड्डे पर नहीं जाएगी, आप लोग यहीं उतर जाओ। परिचालक से उससे अनुरोध करते हुए कहा कि उसकी बहन के हाथ में तखलीफ हो रही है, हमें जल्दी घर पहुंचना है। आरोप है कि परिचालक ने भाई बहन से अभद्रता शुरू की जिसकी वीडियो जब रक्षिता आर्य ने बनाई तो उसके हाथ से मोबाइल को छीनने का प्रयास किया। विरोध करने पर भाई बहन के साथ मारपीट की और जान से मारने की धमकी दी जिसकी वीडियो भी उनके पास है। पुलिस ने तहरीर लेकर जांच शुरू कर दी है और उचित कार्रवाई का भरोसा दिलाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें