फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: डिजिटल रजिस्ट्री के विरोध में अधिवक्ताओं का धरना बरकरार

विज्ञापन
विज्ञापन
ठाकुरद्वारा। अधिवक्ताओं ने सोमवार को भी सब रजिस्ट्रार कार्यालय पर डिजिटल रजिस्ट्री के विरोध में प्रदर्शन जारी रखा। उन्होंने डिजिटल रजिस्ट्री को निरस्त करने की मांग की।
विज्ञापन

अधिवक्ताओं का कहना है कि डिजिटल रजिस्ट्री से जनता को भी परेशानी होगी। उन्होंने कहा कि यह आदेश जनहित में नहीं है। इस पर सरकार को पुनर्विचार कर उसे निरस्त कर देना चाहिए। अधिवक्ताओं का कहना है कि जब तक उनकी मांगें पूरी नहीं होंगी, वह अपना धरना प्रदर्शन जारी रखेंगे। सब रजिस्ट्रार कार्यालय में कोई भी काम नहीं होने दिया जाएगा। अधिवक्ताओं के धरना प्रदर्शन के चलते सोमवार को भी सब रजिस्ट्रार कार्यालय में कामकाज नहीं हो सका। इस अवसर पर ठाकुरद्वारा बार एसोसिएशन के अध्यक्ष आबिद अली, महासचिव सतीश कुमार वत्सल, सिविल बार एसोसिएशन के अध्यक्ष राम अवतार शर्मा, महासचिव मोहम्मद आकिब, पूर्व अध्यक्ष नरेंद्र सिंह, हीरालाल अग्रवाल, राजीव कुमार शर्मा, दिगपाल सिंह, जयपाल सिंह, रजनीश प्रताप सिंह, चौधरी रनबीर सिंह व सौरभ गहलोत आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें