फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लूट का विरोध करने पर वकील की हत्या

Fri, 07 Apr 2017 03:06 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला/मुरादाबाद
विज्ञापन
gunpoint
विज्ञापन
पिता के साथ भैंस खरीदने गए मुरादाबाद के अधिवक्ता की मेरठ में सरेराह लुटेरों ने लूट का विरोध करने पर गोली मारकर हत्या कर दी। घटना से आसपास हडकंप मच गया। बदमाश मृत अधिवक्ता के पिता से 50 हजार रुपये लूटकर भाग गए। 
विज्ञापन


मेरठ पुलिस के अनुसार गांव पैगंबरपुर थाना कांठ मुरादाबाद निवासी सतीश चंद्र शर्मा (40) पुत्र राधेश्याम बृहस्पतिवार सुबह अपने पिता के साथ रोहटा रोड स्थित पूठखास गांव में भैंस खरीदने आया था। गांव में भैंस का सौदा करके वह टेंपो से शहर की तरफ लौट रहा था।

इस बीच गांव से ही दो युवक भी टेंपो में बैठ गए और एक युवक बाइक से पीछे-पीछे आ रहा था। टेंपो जब रोहटा रोड स्थित लखवाया गांव के सामने पहुंचा तो दोनों युवकों ने सतीश से नोटों भरा बैग छीनने का प्रयास किया। बैग में 50 हजार रुपये थे।
विज्ञापन


सतीश ने विरोध किया तो बदमाशों ने टेंपो रुकवाकर उसकी पिटाई करनी शुरू कर दी। सतीश ने बैग नहीं छोड़ा तो एक बदमाश ने उसके सीने से पिस्टल सटाकर गोली चला दी। वारदात के बाद दोनों बदमाश बैग लूटकर बाइक सवार तीसरे साथी के साथ फरार हो गए।

सूचना पर सीओ दौराला बीएस वीर कुमार और इंस्पेक्टर कंकरखेड़ा प्रशांत कपिल मौके पर पहुंचे। सतीश को लहूलुहान हालत में निजी अस्पताल ले जाया गया, जहां उपचार के दौरान सतीश ने दम तोड़ दिया। 

सतीश चंद्र शर्मा पेशे से अधिवक्ता है और मुरादाबाद के दि बार एसोसिएशन एंड लाइब्रेरी का सदस्य है। बार एसोसिएशन के अध्यक्ष प्रदीप सिन्हा ने कहा है कि घटना से वकीलों में रोष है। शुक्रवार को इस संबंध में कचहरी में कंडोलेंस रहेगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें