फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: अधिवक्ताओं ने भाईचारे व प्रेम के साथ रहने का दिया संदेश

Sun, 08 Mar 2026 02:13 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
ठाकुरद्वारा। ठाकुरद्वारा बार एसोसिएशन ने शनिवार को अधिवक्ता हाल में होली मिलन समारोह का आयोजन किया। कार्यक्रम में अधिवक्ताओं ने अपने संबोधन में आपसी भाईचारे और प्रेम के साथ मिलकर रहने का संदेश दिया। वक्ताओं ने कहा कि होली ईद और सभी धर्म के त्यौहार हमें आपस में मिलजुलकर रहने और एक दूसरे का सम्मान करने का संदेश देते हैं।
विज्ञापन

होली के अवसर पर लोग आपसी गिले शिकवे और दुश्मनी भूल कर गले भी मिल जाते हैं। कार्यक्रम में एक-दूसरे को गले मिलकर होली की बधाई और शुभकामनाएं दी गईं। गुजिया और अन्य मिठाई भी खिलाई गई। इस अवसर पर ज्यूडिशियल मजिस्ट्रेट दीपंकर, एसडीएम प्रीति सिंह, ठाकुरद्वारा बार एसोसिएशन के अध्यक्ष आबिद अली और महासचिव सतीश कुमार वत्सल, तहसीलदार प्रवीण कुमार, कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक परमार मनोज परमार, पूर्व अध्यक्ष नरेंद्र सिंह, राजीव बिश्नोई, चौधरी रनबीर सिंह, सौरभ गहलोत, उमेश गुप्ता, जसवंत सिंह, अशोक कुमार गहलोत आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

फोटो 8,9 ठाकुरद्वारा बार एसोसिएशन के होली मिलन समारोह में विचार रखते वक्ता और मौजूद अधिकारी , पदाधिकारी
संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें