कांठ। तहसील कांठ में 27 वें दिन भी तसीलदार कोर्ट का कार्य बहिष्कार रहा। अधिवक्ताओं ने आंदोलन के क्रम में नारेबाजी और प्रदर्शन को बरकरार रखते हुए जुलूस निकाला। उन्होंने तहसीलदार के स्थानांतरण की मांग की है।
कांठ में अधिवक्ता और तहसील के प्राईवेट कर्मचारी के बीच हुआ विवाद अब यहां तक पहुंच गया है कि अधिवक्ताओं के द्वारा किया जा रहे कार्य बहिष्कार और विरोध प्रदर्शन को 27 दिन हो गए हैं लेकिन इस विवाद के खत्म होने की अभी कोई किरण नजर नहीं आ रही है। अधिवक्ताओं ने मंगलवार को भी तहसीलदार कोर्ट का कार्य बहिष्कार जारी रखते हुए जुलूस निकालकर नारेबाजी और प्रदर्शन किया।
इस दौरान तहसील बार एसोसिएशन के अध्यक्ष प्रमोद कुमार शर्मा, महासचिव दीपक विश्नोई, पूर्व महासचिव चौधरी चरन सिंह ढाका, पूर्व अध्यक्ष प्रदीप कुमार, महावीर सिंह, डॉ. विनीत नैन, शमशाद हुसैन, नन्हें खां, पुष्पेंद्र धामा, सुगम पंवार, यशवीर सिंह, दीपक यादव, सीपी सिंह, शीशराम सिंह, विजयवीर सिंह, योगेंद्र सिंह, नन्हें खां, शहजाद रफी, वकील अहमद आदि मौजूद रहे।