फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: कचहरी में अधिवक्ता से मारपीट, 11 केस खिलाफ केस

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद। कचहरी स्थित चेंबर में एक अधिवक्ता के साथ मारपीट की गई। आरोप है कि इस दौरान आरोपी एक महिला की फाइल और दराज से पांच हजार रुपये भी चोरी कर ले गए। पुलिस ने इस मामले में 11 के खिलाफ केस दर्ज किया है।
विज्ञापन

लाइंस थाना क्षेत्र स्थित आकाश रेजीडेंसी अकरम ने बताया कि वह अधिवक्ता हैं। वह एक महिला के केस की कोर्ट में पैरवी कर रहे हैं। तीन जून को समय करीब दोपहर बारह बजे विवेक शर्मा और राजबहादुर सिंह आठ नौ अज्ञात लोगों को साथ लेकर जबरन उनके चैंबर घुस आए। आरोपियों ने उनके साथ मारपीट की। आरोप है कि विवेक शर्मा ने चेंबर में रखी मेज की दराज से पांच हजार रुपये जबरन निकाल लिए। राजबहादुर सिंह ने मेज में रखी वादिनी की पत्रावली भी छीन ली। शोर शराबा होने पर शाहनवाज व अब्दुल गफ्फार एडवोकेट आ गए और उन्होंने बचाया। इसके बाद आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए भाग गए। उनका कहना है कि वह महिला के अधिवक्ता हैं। वह विवेक शर्मा की पत्नी है। दोनों के बीच विवाद चल रहा है। सीओ सिविल लाइंस अर्पित कपूर ने बताया कि तहरीर के आधार पर केस दर्ज किया गया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें