फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: हंगामा करने पर लेखपाल को प्रतिकूल प्रविष्टि

Sat, 01 Aug 2026 02:56 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
ठाकुरद्वारा। तहसील परिसर में लेखपाल मोहम्मद उस्मान ने हंगामा किया, जिसके बाद उनका मेडिकल कराया गया। प्रारंभिक जांच में उनके अल्कोहल के सेवन की पुष्टि हुई है। विस्तृत जांच के लिए उनका ब्लड सैंपल जिला अस्पताल भेजा गया है।
विज्ञापन

तहसीलदार विजय कुमार श्रीवास्तव के अनुसार, मोहम्मद उस्मान का दोपहर में एक अन्य लेखपाल से विवाद हुआ। हंगामे के बाद एसडीएम अभिषेक कुमार सिंह के आदेश पर पुलिस ने उनका मेडिकल परीक्षण कराया। डॉक्टर जावेद अली ने प्रारंभिक मेडिकल परीक्षण में अल्कोहल की पुष्टि की। तहसीलदार श्रीवास्तव ने उस्मान को प्रतिकूल प्रविष्टि दी है।
एसडीएम अभिषेक कुमार सिंह ने बताया कि यदि लेखपाल की तबीयत खराब पाई गई तो उन्हें आराम करने को कहा जाएगा। लेखपाल संघ के अध्यक्ष मनोज कुमार ने घटना की जानकारी लेने की बात कही। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें