फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जेल योग को बनाया अस्पताल योग

Tue, 20 Dec 2016 02:33 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला/मुरादाबाद
विज्ञापन
jail
विज्ञापन
महिला कल्याण विभाग के बाबू व हत्यारोपी चुन्नी लाल पर जेल प्रशासन इतना मेहरबान हुआ कि वह 393 दिन जेल में तो रहा, लेकिन एक भी दिन जेल की बैरक में झांकने तक नहीं गया। उसने 342 दिन जेल अस्पताल और 51 दिन अस्पताल में बिता दिए।
विज्ञापन


जेल प्रशासन के इस कारनामे का खुलासा खुद जेल से आरटीआई के जवाब से हुआ है। जिसमें बताया गया है कि चुन्नी लाल बीमार है और अस्पताल में भर्ती है। सिविल लाइंस थानाक्षेत्र के कपूर कंपनी तिराहे के पास 21 सितंबर 2015 को गोेविंद नगर निवासी छात्र पुष्पेंद्र यादव पुत्र आनंद पाल यादव की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी।

घटना के समय पुष्पेंद्र यादव इंस्टीट्यूट से घर लौट रहा था। सिविल लाइंस पुलिस ने इस केस का खुलासा करते हुए बताया था कि महिला कल्याण विभाग के बाबू चुन्नी लाल और मुकुट लाल ने सुपारी देकर पुष्पेंद्र यादव की हत्या कराई थी।
विज्ञापन


पुष्पेंद्र यादव ने महिला कल्याण विभाग में संविदा पर कंप्यूटर आपरेटर के पद पर नौकरी की थी। तब पुष्पेंद्र यादव को चुन्नी लाल और मुकुट लाल के घोटालों की जानकारी हो गई थी।पुलिस ने 13 नवंबर 2015 को चुन्नी लाल को गिरफ्तार कर जेल भेजा था। लेकिन चुन्नी लाल जेल की बैरक में एक दिन भी नहीं ठहरा।

पुष्पेंद्र यादव की मां प्रवेश यादव ने आरटीआई के जरिये चुन्नी लाल के बारे में जेल प्रशासन से जानकारी  की। जेल प्रशासन की ओर से जवाब में बताया गया कि चुन्नी लाल 342 दिन जेल अस्पताल और 51 दिन जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। 11 दिसंबर 2016 तक वह एक दिन भी जेल की बैरक में नहीं रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें