फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur News: जंभेश्वर यूनिवर्सिटी से जुड़े डिग्री काॅलेजों में प्रवेश शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
रामपुर। जिले के सभी 35 कॉलेज गुरु जंभेश्वर विश्वविद्यालय से जुड़ने के बाद अब स्नातक प्रथम सेमेस्टर में प्रवेश शुरू हो गए हैं। प्रवेश के लिए समर्थ पोर्टल पर पंजीकरण कराकर ऑनलाइन आवेदन की हार्डकॉपी कॉलेज में सोमवार से जमा होनी शुरू हो गई। मेरिट के आधार पर प्रवेश दिए जाएंगे।
विज्ञापन

जिले के पांच सरकारी काॅलेज समेत कुल 35 डिग्री कॉलेज अभी तक रुहेलखंड विश्वविद्यालय से जुड़े थे, लेकिन इस शिक्षा सत्र से यह सभी कॉलेज अब मुरादाबाद के गुरु जंभेश्वर विश्वविद्यालय से जुड़ गए हैं। अब रुहेलखंड विश्वविद्यालय की बेवसाइट पर अपना पंजीकरण कराने वाले छात्रों के प्रवेश रामपुर के कॉलेज में नहीं हो सकेंगे। गुरु जंभेश्वर विश्व विद्यालय की ओर से नए शिक्षासत्र में स्नातक प्रथम सेमेस्टर परीक्षा के लिए आवेदन की प्रक्रिया शुरू कर दी है।
समर्थ पोर्टल के माध्यम से विश्वविद्यालय की वेबसाइट पर प्रवेश संबंधी नियमों की जानकारी प्राप्त कर ऑनलाइन आवेदन किया जा सकता है। आवेदन की प्रक्रिया पूरा होने के बाद इसकी हार्ड कॉपी काॅलेज में जमा करनी होगी। सोमवार से आवेदन की हार्डकॉपी जमा होनी शुरू हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

राजकीय महिला डिग्री कॉलेज की प्राचार्या ने बताया कि छात्र-छात्राओं ने काॅलेज में आवेदन शुरू कर दिए हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें