फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: टेबल टेनिस में आदिल व सारा का चला जादू

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद। मुरादाबाद चैरिटेबल ट्रस्ट एंड हेल्थ रिसर्च सेंटर द्वारा संचालित विवेकानंद कॉलेज ऑफ नर्सिंग एंड पैरामेडिकल साइंसेज में 11वीं वार्षिक प्रतियोगिता के कुछ मुकाबलों के परिणाम बृहस्पतिवार को घोषित हुए। इनमें टेबल टेनिस, शतरंज व कैरम शामिल हैं। पांच दिवसीय प्रतियोगिता के अन्य परिणाम शुक्रवार को घोषित किए जाएंगे।
विज्ञापन


टेबल टेनिस के नॉकआउट मुकाबलों में पुरुष सिंगल्स में आदिल को पहला, सैम को दूसरा व अमन को तीसरा स्थान मिला। महिला वर्ग सिंगल्स में सारा को पहला, उपासना को दूसरा, कुलजीत को तीसरा स्थान प्राप्त हुआ। इसके बाद चेस और कैरम के नॉकआउट मुकाबलों के विजेताओं की घोषणा की गई।
शतरंज के पुरुष वर्ग में वैभव पहले, अनिकेत दूसरे व रोहित तीसरे स्थान पर रहे। महिला वर्ग में शिवानी पहले, निहारिका दूसरे व सृष्टि तीसरे स्थान पर रहीं। कैरम में पुरुष वर्ग में आदित्य पहले, सैम दूसरे, व राहुल तीसरे स्थान पर रहे। महिला वर्ग में सृष्टि पहले, दीपिका दूसरे व हिमशिका तीसरे स्थान पर रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी बने विजेता
महिला वर्ग डबल्स (कैरम)
पहला स्थान - निहारिका व पूजा
दूसरा स्थान - अलीशा व जिज्ञासा
तीसरा स्थान - स्नेह व शिवानी

पुरुष वर्ग डबल्स (कैरम)
पहला स्थान - रोहित व मयंक
दूसरा स्थान - अमन व प्रशांत
तीसरा स्थान - अर्पित व शाने आलम
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें