फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गबन केस: अभिनेत्री अमीषा पटेल ने मुरादाबाद कोर्ट में दाखिल की जमानत अर्जी, दो फरवरी को होगी सुनवाई

Thu, 25 Jan 2024 09:47 AM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद

सार

गबन के एक मामले में अभिनेत्री अमीषा पटेल ने मुरादाबाद कोर्ट में अग्रिम जमानत के लिए प्रार्थना पत्र दाखिल किया। इस मामले में दो फरवरी को सुनवाई होगी। आरोप है कि एक कार्यक्रम में डांस करने के लिए अमीषा ने पैसे लिए थे लेकिन वह उसमें नहीं पहुंची। 
विज्ञापन
अभिनेत्री अमीषा पटेल - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गबन के आरोपों में घिरीं अभिनेत्री अमीषा पटेल की ओर से बुधवार को जनपद न्यायाधीश की अदालत में अग्रिम जमानत प्रार्थना पत्र दाखिल किया गया। अमीषा पटेल एक दिन पहले ही मंगलवार को कचहरी पहुंचकर अपनी जमानत के कागजात तैयार कराकर लौट गईं थीं।

विज्ञापन


अग्रिम जमानत अर्जी पर सुनवाई 2 फरवरी को जनपद न्यायालय में की जाएगी। कटघर के डबल फाटक निवासी एवं ड्रीम विजन इवेंट कंपनी के मालिक पवन कुमार वर्मा ने अदालत में अभिनेत्री अमीषा पटेल और अन्य के खिलाफ परिवाद दाखिल किया था।

उन्होंने अभिनेत्री अमीषा पटेल, अहमद शरीफ, सुरेश परमार, राजकुमार गोस्वामी पर 11 लाख रुपये हड़पने का आरोप लगाया था। जिसमें कहा कि 16 नवंबर 2017 को एक शादी समारोह में डांस के लिए अमीषा पटेल को बुलाया था।
विज्ञापन


दिल्ली रोड स्थित होलीडे रिजेंसी होटल में आयुष अग्रवाल की शादी समारोह में अमीषा पटेल को चार गानों पर डांस करना था। इसके लिए अमीषा पटेल को तय 11 लाख रुपए एडवांस में दिए गए थे लेकिन रकम लेने के बाद भी अमीषा पटेल शादी समारोह में नहीं आईं।

उन्हें मुंबई से दिल्ली फ्लाइट से आना था और दिल्ली के होटल में ठहराने, नाश्ता और दोपहर के खाने की भी व्यवस्था की गई थी। यह रकम पीआर कंपनी के मालिक राजकुमार गोस्वामी के माध्यम से अमीषा पटेल के पर्सनल असिस्टेंट सुरेश परमार और अहमद शरीफ को दी गई थी।

इसके बाद अमीषा पटेल द्वारा दो लाख रुपये की मांग और की गई। इस मामले की सुनवाई अदालत में की जा रही है। इसमें अमीषा पटेल के खिलाफ वारंट जारी किया गया था। मंगलवार को अमीषा पटेल कचहरी मुरादाबाद में अपने वकील अभिषेक शर्मा के चेंबर में आई थीं और अपने जमानत के कागजात तैयार कराए थे।

बुधवार को वकील अभिषेक शर्मा ने जनपद न्यायाधीश की अदालत में प्रार्थना पत्र दाखिल किया। जिला शासकीय अधिवक्ता नितिन गुप्ता और सहायक जिला शासकीय अधिवक्ता संजीव अग्रवाल ने बताया कि अमीषा पटेल की ओर अग्रिम जमानत प्रार्थना पत्र दाखिल किया गया।

जिस पर वादी की ओर से अधिवक्ता पंकज शर्मा हाजिर हुए। अदालत ने लोअर कोर्ट की पत्रावली को तलब करते हुए जमानत अर्जी पर आगामी दो फरवरी लगा दी है। जिस पर दोनों पक्षों की बहस सुनी जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें