फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मरीजों के परिजनों से ऑक्सीजन मंगाने वाले कोविड अस्पतालों पर होगी कार्रवाई

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद। मंडलायुक्त आंजनेय कुमार सिंह ने कहा कि कोविड अस्पतालों को जरूरत के हिसाब से प्रशासन ऑक्सीजन उपलब्ध करा रहा है। कई अधिकारी और कर्मचारी इसमें लगे हैं, ऐसे में यदि कोई कोविड अस्पताल परिजनों से ऑक्सीजन की मांग करेगा तो उस अस्पताल के खिलाफ सख्त कार्रवाई होगी। यदि किसी परिजन से मांग की जाती है तो परिजन शिकायत कर सकते हैं।
विज्ञापन

कोविड अस्पतालों में ऑक्सीजन की उपलब्धता के बारे में मंडलायुक्त ने कहा कि प्रशासन इन अस्पतालों को जरूरत के हिसाब से ऑक्सीजन उपलब्ध करा रहा है। ऑक्सीजन यूनिटों पर मजिस्ट्रेट और कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई है ये सब अस्पतालों के संपर्क में हैं। 24 घंटे काम हो रहा है। पूरा प्रयास है कि किसी अस्पताल में ऑक्सीजन की कमी न हो, लेकिन इसके बाद भी यदि कोई कोविड अस्पताल मरीजों के परिजन या तीमारदारों से ऑक्सीजन की मांग करता है तो वह गलत है। जब प्रशासन उन्हें उपलब्ध करा रहा है तो मरीजों से मंगाने का कोई औचित्य नहीं है। यदि किसी परिजन से ऑक्सीजन मंगाई जाती है तो ऐसे परिजन प्रशासन से शिकायत करें। इसकी तुरंत जांच होगी और यदि शिकायत सही मिलती है तो उस अस्पताल प्रबंधन पर कार्रवाई होगी।
ऑक्सीजन के लिए जल्द जारी करेंगे हेल्पलाइन नंबर
मंडलायुक्त ने कहा है कि कोविड अस्पतालों के अलावा शहर के अन्य अस्पतालों में भी बड़ी संख्या में कोरोना के मरीज भर्ती हैं। इसके अलावा घरों में भी आइसोलेट हैं। इनमें बहुत से मरीजों को ऑक्सीजन की आवश्यक्ता है, ऐसे लोगों को डॉक्टर के पर्चे पर ऑक्सीजन उपलब्ध कराई जा रही है। ऐसे मरीजों के लिए ऑक्सीजन उपलब्धता के लिए हेल्पलाइन नंबर भी जारी किए जाने की तैयारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें