फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: कुंदरकी में अवैध ईंट भट्ठे पर कार्रवाई

Tue, 10 Mar 2026 11:57 PM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
कुंदरकी। मंगलवार को कुंदरकी क्षेत्र में संचालित एक ईंट भट्ठे पर प्रदूषण विभाग का अनापत्ति प्रमाण पत्र नहीं होने पर कार्रवाई की गई। जानकारी के मुताबिक जिला स्तरीय टीम ने तहसीलदार बिलारी और पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचकर अवैध रूप से संचालित ईंट भट्ठाें पर कार्रवाई की।
विज्ञापन

मंगलवार को निरीक्षण के दौरान कुंदरकी क्षेत्र में एक भट्ठा संचालक से प्रदूषण विभाग का लाइसेंस व संबंधित दस्तावेज मांगे गए लेकिन मौके पर अभिलेख प्रस्तुत नहीं कर सका। इसके बाद टीम ने कार्रवाई करते हुए फायर ब्रिगेड की मदद से तैयार की जा रही ईंटों पर पानी डलवाया जिससे भट्ठे का संचालन बंद करा दिया गया। अधिकारियों ने बताया कि प्रदूषण विभाग का लाइसेंस न होने पर नियमानुसार कार्रवाई की गई है।
विज्ञापन

फोटो संख्या 12 और 13 भेजे गए हैं,
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें