फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला पर डाला तेजाब, पति और बेटे के खिलाफ केस दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद। मझोला थानाक्षेत्र के जयंतीपुर में रहने वाली महिला ने अपने पति और बेटे पर तेजाब डालने का आरोप लगाया है। तेजाब से झुलसी महिला को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने महिला की तहरीर पर पति और बेटे के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

दिल्ली के दरियागंज निवासी जीनत का निकाह 18 साल पहले जयंतीपुर निवासी मोहम्मद अमान के साथ हुआ था। उसके तीन बच्चे अल्फेज, बेटी इकरा (15) और बेटा अर्सलान (2) हैं। महिला ने आरोप लगाया है कि पति के किसी दूसरी महिला से संबंध हैं। विरोध करने पर महिला के साथ मारपीट की थी। एक माह पहले महिला के साथ मारपीट कर बेटी इकरा और बेटे अर्सलान के साथ उसे घर से निकाल दिया गया। तब से वह अपने किसी परिचित के यहां रह रही थी। सोमवार सुबह करीब आठ बजे महिला अपने दोनों बच्चों को लेकर पति के घर पहुंच गई। आरोप है कि दरवाजा खुलने पर वह अंदर गई तो पति ने उसे रोक लिया। विरोध करने पर दोनों में कहासुनी हो गई। आरोप है कि उसी दौरान बेटा तेजाब की बोतल लेकर आ गया और अपने पिता को बोतल दे दी। जिसके बाद अमान ने महिला के ऊपर तेजाब डाल दिया। जिसमें महिला का हाथ झुलस गया। महिला की चीख पुकार सुनकर आस पड़ोस के लोग आ गए तो आरोपी पिता-पुत्र मौके से भाग गए। महिला को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। एएसपी अनिल कुमार ने बताया कि तहरीर के आधार पर आरोपी पति अमान, उसके बेटे अल्फेस और एक अन्य के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। आरोपियों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें