फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: नाबालिग से दुष्कर्म का आरोपी मुंबई से गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद। नाबालिग से दुष्कर्म के आरोपी मो. अहद उर्फ आहद को नागफनी थाने की पुलिस ने मुंबई से गिरफ्तार किया। पुलिस ने ट्रांजिट रिमांड पर लाने के बाद आरोपी से पूछताछ की। इस मामले में पुलिस ने किशोरी को पहले ही बरामद कर लिया था।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार नागफनी थाना क्षेत्र की रहने वाली महिला ने 22 दिसंबर 25 को अपनी बेटी के लापता होने की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। बताया था कि उसकी 15 वर्षीय बेटी 21 जनवरी की शाम साढ़े सात बजे घर से लापता हो गई। इस मामले में एसपी सिटी के निर्देश पर थाना प्रभारी ने जांच के लिए एक टीम गठित की। पुलिस ने जांच के दौरान लापता किशोरी को बरामद कर लिया। पुलिस को दिए गए बयान में किशोरी ने बताया कि उसे असालतपुरा बड़ी मस्जिद के पास रहने वाला मोहम्मद अहद उर्फ आहद उर्फ अरशद बहलाफुसला कर ले गया था। आरोपी उसे महाराष्ट्र प्रांत के खाली दहीसर मुंबई ले गया था और उसके साथ दुष्कर्म भी किया। पुलिस ने बयान के आधार पर अपहरण की धारा में दर्ज मुकदमे में दुष्कर्म और पाॅक्सो एक्ट की धाराओं को बढ़ाया। इस बारे में थाना प्रभारी सुनील कुमार ने बताया कि एसएसपी के निर्देश पर 12 फरवरी को पुलिस टीम आरोपी मोहम्मद अहद उर्फ आहद उर्फ अरशद को गिरफ्तार करने के लिए मुंबई भेजी गई। टीम उसे गिरफ्तार करने के बाद ट्रांजिट रिमांड पर लेकर नागफनी थाने आई। शनिवार को आरोपी को अदालत में पेश किया। अदालत ने उसे न्यायिक हिरासत में लेकर जेल भेज दिया।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें