फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: बच्ची के अपहरण का आरोपी मुठभेड़ में गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
बच्ची के अपहरण का आरोपी मुठभेड़ में गिरफ्तार
विज्ञापन

रहरा/ढबारसी (अमरोहा)। घर से बाहर से सात वर्षीय बच्ची के अपहरण करने के आरोपी को पुलिस ने 13 दिन बाद मुठभेड़ में गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी को पैर में गोली लगी है, जिससे वह घायल हो गया। घायल का उपचार कराया जा रहा है। वहीं बच्ची को सकुशल बरामद कर लिया गया है।
विज्ञापन

रहरा थाना क्षेत्र के गांव बांसका कला निवासी नाजमीन पत्नी अबरार की सात वर्षीय बेटी सोफिया एक दिसंबर की दोपहर को घर के बाहर कुछ दूरी पर चाऊमीन के ठेले से चाऊमीन खरीदने के लिए गई थी, लेकिन नहीं लौटी। काफी तलाश करने पर भी कोई सुराग नहीं मिल पाया था। परिजनों ने धीरज नाम के एक तीस वर्षीय भिखारी पर अपहरण का शक जताया था। उसके एक व्यक्ति ने बच्ची को ले जाते हुए देखा था। पुलिस ने मामले में आरोपी धीरज के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की थी। पुलिस बच्चे की तलाश में जुटी हुई थी। सोमवार की देर रात मुखबिर की सूचना पर पुलिस अरावली मार्ग पर चेकिंग कर रही थी। इस दौरान एक संदिग्ध बाइक सवार व्यक्ति को रोकने का इशारा किया तो उसने भागने का प्रयास किया। पुलिस की तरफ फायरिंग की जवाबी कार्रवाई करते हुए पुलिस ने भी गोली चलाई। बदमाश के पैर में गोली लग गई। उसकी पहचान धीरज उर्फ अजय उर्फ इमरान खान के रूप में हुई। यह आरोपी सात वर्षीय बच्ची का अपहरण करके ले गया था। पुलिस अधीक्षक ने बताया कि सात वर्षीय बच्ची का अपहरण का आरोपी मुठभेड़ में गिरफ्तार कर लिया है। बच्ची को सकुशल बरामद कर लिया गया है। आरोपी नाम बदल बदल कर अलग-अलग जगहों पर रहता था। पहले भी आरोपी का नाम बालकों के अपहरण के मामले में प्रकाश में आ चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें