फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: रोजगार मेले में 129 अभ्यर्थियों में 49 युवक चयनित किए गए

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद। राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान कांठ रोड परिसर में आयोजित रोजगार मेले के दौरान सोमवार को 129 अभ्यर्थी आए। इनमें से 49 अभ्यर्थियों को अलग-अलग कंपनियों ने नौकरी के लिए चयनित किया गया।
विज्ञापन

प्रशिक्षण संस्था के प्रधानाचार्य के अनुसार रोजगार मेले में आए जिंदल स्टील कंपनी के प्रबंधकों ने 15 में से छह अभ्यर्थियों को ऑपरेटर पदों के लिए चयनित किया। इसी प्रकार डिजाइन को प्राइवेट लिमिटेड ने 12 अभ्यर्थियों में से चार लोगों का चयन किया। पुखराज हेल्थ केयर प्राइवेट लिमिटेड ने 20 अभ्यर्थियों आठ युवकों को नौकरी के लिए चयनित किया। उत्कर्ष बैंक फाइनेंस लिमिटेड ने 15 में से छह लोगों का चयन किया। गायत्री कंसल्टेंसी में रिलेशनशिप मैनेजर के लिए 42 लोगों ने साक्षात्कार दिया लेकिन इनमें 18 लोगों का चयन किया गया। यूपी टू स्किॅल के लिए 10 लोगों ने साक्षात्कार दिया लेकिन इनमें दो युवक ही उत्तीर्ण हो सके। शिव शक्ति बॉयोटेक के प्रबंधन ने 15 अभ्यर्थियों में से पांच लोगों का चयन किया। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें