फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: किशोरी को अगवाकर दुष्कर्म करने का आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
कांठ। आधी रात को 15 वर्षीय किशोरी को अगवाकर अपने साथ ले जाने और उससे दुष्कर्म करने के आरोपी युवक को छजलैट पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी को न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया था।
विज्ञापन

मामला छजलैट थाना क्षेत्र के गांव का है। पुलिस के अनुसार यहां के रहने वाले ग्रामीण ने 13 जनवरी को छजलैट थाने में एफआईआर दर्ज कराई थी। जिसमें उसने 12 जनवरी की रात को अपनी 15 वर्षीय बेटी को गांव के ही दूसरे समुदाय के युवक मारूफ पर अगवा कर ले जाने व दुष्कर्म करने का आरोप लगाया था। आरोप है कि किशोरी के पिता ने आरोपी मारूफ के पिता बबलू और भाई मुसर्रफ से पूछा तो उन लोगों ने उसकी बेटी लौटाने से साफ मना कर दिया था। किशोरी के पिता की तहरीर पर छजलैट पुलिस ने मुख्य आरोपी मारूफ सहित उसके भाई मुसर्रफ और पिता बबलू के खिलाफ संबंधित धाराओं में एफआईआर दर्ज कर ली थी। रविवार को पुलिस ने आरोपी मारूफ को गिरफ्तार कर लिया। थाना प्रभारी निरीक्षक अशोक कुमार ने बताया कि पूछताछ में आरोपी ने किशोरी के साथ कई बार दुष्कर्म करने की भी बात स्वीकार की है। पुलिस ने मारूफ को न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें