मुरादाबाद। थाना मुगलपुरा क्षेत्र की एक महिला ने अपने पति के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए एसएसपी से गुहार लगाई है। उसने अपने पति पर तीन तलाक देने और मारपीट कर घर से बाहर निकालने का आरोप लगाया है।
महिला का कहना है कि उसका पति नागफनी थाना क्षेत्र का निवासी है। उनकी शादी अक्तूबर 2020 में हुई थी और शादी के कुछ दिन के बाद पति ने दहेज के लिए प्रताड़ित करना शुरू कर दिया। महिला का आरोप है कि दहेज न मिलने पर पति व ससुराल पक्ष के लोगों ने उसे मारपीट कर घर से निकाल दिया। जब उसने थाने में शिकायत की तो ससुराल पक्ष के लोगों ने पीड़ित की मां के घर पर आकर उससे मारपीट की और पति ने तीन तलाक दे दिया। इस पर महिला ने एसएसपी के समक्ष प्रस्तुत होकर पति व ससुराल पक्ष के अन्य लोगों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। एसएसपी ने संबंधित थाने के प्रभारी को एफआईआर दर्ज कर कानूनी कार्रवाई करने के लिए निर्देशित किया है।