ठाकुरद्वारा। गांव रानी नांगल निवासी आनंद सिंह ने पुलिस को शिकायती पत्र देकर रिश्तेदार पर बेटे के शादी के बहाने पांच लाख रुपये ठगने का आरोप लगाया है। पुलिस ने जांच के बाद कार्रवाई का आश्वासन दिया है।
पीड़ित ने बताया कि उसके बेटे की शादी जनपद रामपुर के थाना टांडा के एक गांव से हुई है। बताया कि कुछ समय पहले बेटे के ससुर उसके पास आया बेटे की शादी के लिए पांच लाख रुपये की जरूत बताई। उन्होंने इन्कार किया तो पुत्रवधू को ताना देना शुरू कर दिया। रिश्तेदारी खराब न हो इसके लिए उन्होंने पांच लाख रुपये की व्यवस्था कर बेटे के ससुर हो दे दिए। बताया कि उन्होंने रुपये देते समय वीडियो बना ली थी। रुपये देने के बाद पुत्रवधू भी घर से चली गई। आरोप लगाया कि जब बेटा उधारी के रुपये और पुत्रवधू को लेने के लिए ससुराल गया तो उसके साथ मारपीट की गई। साथ ही रुपये देने से इन्कार कर दिया और जान से मारने की धमकी दी। पीड़ित ने कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने कार्रवाई का आश्वासन दिया है।